फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the case of another overbridge,

महानगर को एक और ओवरब्रिज की सौगात

Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
 In the case of another overbridge,
overbridge jhansi news
झांसी। 
विज्ञापन

झांसी से ललितपुर जाने वाले मार्ग पर हंसारी के पास मानिकपुर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण होगा। उप्र राज्य सेतु निगम ने ओवरब्रिज का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी कर ली है। इसे एक सप्ताह में शासन को भेज दिया जाएगा। 856.89 मीटर लंबा इस ओवरब्रिज के निर्माण पर 66.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
खजुराहो रेलवे लाइन बनने से पहले झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर गिनी चुनी रेलगाड़ियां थीं। इस कारण हंसारी की रेलवे क्रासिंंग नंबर 369 का फाटक बहुत कम बंद होता था और वाहन आराम से आते-जाते रहते थे। लेकिन, महोबा से खजुराहो रेल लाइन बन जाने के बाद से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ गई। इस कारण रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है। समस्या के समाधान के लिए विधायक रवि शर्मा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की थी। यह रास्ता सेना की जमीन से होकर जाता है, इस कारण बात आगे नहीं बढ़ी थी और फाइल ठप कर दी गई थी। अब राजनीतिक स्थितियां बदल गई हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद उन्होंने फिर से पत्राचार शुरू किया और शासन ने उप्र राज्य सेतु निगम से ओवरब्रिज का एस्टीमेट मांग लिया है। जल संस्थान, जल निगम व बिजली विभाग को लाइनें शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा गया है। इस रूट पर वन विभाग के पेड़ रिजर्व फारेस्ट दिल्ली के अंतर्गत आते हैं। वन विभाग से भी एनओसी देने को कहा गया है।
विज्ञापन


फोरलेन होगा ओवरब्रिज 
हंसारी ओवरब्रिज की कुल लंबाई 856.89 मीटर होगी। ओवरब्रिज फोरलेन का बनेगा।। इसकी कुल चौड़ाई 16.80 मीटर होगी। इसके अलावा 3.75 मीटर की सर्विस रोड बनाई जाएगी। झांसी साइड में ओवरब्रिज की लंबाई 299.821 मीटर और ललितपुर साइड की लंबाई 503.075 मीटर होगी। रेलवे की 54 मीटर जगह का उपयोग किया जाएगा। ललितपुर साइड में ढाल है, इससे रूट पर ओवरब्रिज की लंबाई अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


66.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे
ओवरब्रिज के निर्माण पर रेलवे 23.75 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सेतु निगम 40.97 करोड़ रुपये और अन्य विभागों का खर्च 15.19 करोड़ रुपये आएगा। इस तरह ओवरब्रिज का कुल एस्टीमेट 66.24 करोड़ रुपये का बनाया गया है। यह एस्टीमेट अनुमानित है, जब संबंधित विभाग अपने एस्टीमेट तैयार करेंगे तो खर्च का सही अंदाजा लग जाएगा।

सेना की अनापत्ति जरूरी
झांसी-ललितपुर मार्ग पर हंसारी के आसपास सेना की जमीन है। इसलिए ओवरब्रिज निर्माण से पहले सेना की अनापत्ति जरूरी है। इसलिए ओवरब्रिज से संबंधित फाइल को अनापत्ति के लिए सेना मुख्यालय भेज दिया गया है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अफसरों की बैठक में ओवरब्रिज से संबंधित मामले से जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान को अवगत करा दिया गया।

40 रेलगाड़ियों का आवागमन 
झांसी- मानिकपुर रेलवे लाइन पर वर्तमान में 20 सवारी (एक्सप्रेस और पैसेंजर) गाड़ियों व 20 मालगाड़ियों का आवागमन 24 घंटे में होता है। यदि एक गाड़ी के आने पर रेलवे क्रासिंग 10 से 15 मिनट बंद रहती है तो 24 घंटे में 09 से 10 घंटे तक बंद रहती है। क्रासिंग बंद रहने के कारण रेलवे लाइन के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती है। इसके बाद आवागमन सुचारु होने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं।


एस्टीमेट शासन को जाएगा
हंसारी में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। अब इसे स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। संबंधित विभागों से लाइनें शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट मांगा गया है।
डीपी त्रिपाठी, उप परियोजना प्रबंधक
उप्र राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed