फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   in station one shop shold all the

स्टेशन पर एक ही दुकान पर मिलेगा सब सामान

Thu, 21 Sep 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Sep 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
in station one shop shold all the
station jhansi news - फोटो : demo
रेलवे जल्द ही झांसी और ग्वालियर स्टेशनों पर ऐसी दुकानें खोलेगा, इसमें यात्रियों की जरूरत का सब सामान मिलेगा। चाय, नाश्ता, तेल, साबुन, दवा आदि के लिए यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। दूसरे चरण में ऐसी दुकानें मंडल के आठ अन्य स्टेशनों पर भी खोली जाएंगी।
विज्ञापन

अभी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चाय, कॉफी, नाश्ता, कोल्ड ड्रिंक, सूप, चिप्स, बिस्कुट, नमकीन, लस्सी, मट्ठा, भोजन आदि की ही सुविधा मिलती है। मगर, रेल प्रशासन ने अब तय किया है कि यात्रियों को स्टेशन पर  साबुन, टूथपेस्ट, मिल्क पाउडर, पेपर सोप, टूथ ब्रश, ताला, ब्यूटीक्रीम, एंटीसेप्टिक क्रीम, बाम, दर्द निवारक क्रीम एवं स्प्रे, सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त की जरूरी दवाएं भी आसानी से मिलना चाहिए। इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर मल्टीपरपज स्टॉल में खोले जाएंगे। इसके तहत ए-वन, ए, बी और सी कैटेगरी के स्टेशन पर 25 प्रतिशत स्टॉल आरक्षित रहेंगे, जबकि डी, ई और एफ कैटेगरी के स्टेशनों पर 49.5 प्रतिशत स्टॉल रिजर्व कैटेगरी के लोगों का आवंटित होंगे। मंडल में इन स्टालों को खोले जाने शुरूआत झांसी और ग्वालियर स्टेशन से होगी। इसके बाद ललितपुर, दतिया, डबरा, मुरैना, उरई, बांदा, महोबा और चित्रकूट स्टेशन पर खोले जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मल्टी परपज स्टाल खोलने की प्रक्रिया को मुख्यालय स्तर पर शुरू कर दिया गया है। आदेश मिलते ही झांसी मंडल में भी इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 
अभी यह है व्यवस्था
रेलवे का वाणिज्य विभाग प्लेटफार्मों (एक से पांच तक) पर खुले आठ स्टॉल और तीन ट्रॉलियों पर खानपान का खुद संचालन करता है। प्लेटफार्म एक पर खुला भोजनालय और परिसर में खुला जन आहार ठेके पर हैं। रेलवे अपने स्टालों पर 15 रुपये का जनता भोजन, पांच रुपये की चाय, पैकेट बंद नमकीन, चिप्स, बिस्किट और कोल्डड्रिंक बेचता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं खुल सके स्टॉल
पिछले साल तक अलग-अलग प्लेटफार्मों पर विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों पर यात्रियों को मशीन से चाय, कॉफी, कोल्डड्रिंक, बिस्किट, चिप्स आदि मिलते थे। इन स्टॉलों का अनुबंध अप्रैल 2014 में पूरा हो गया था। मगर, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने इसे बढ़ा दिया। इन स्टॉलों में ओवररेटिंग की शिकायतों के कारण पिछले साल रेलवे ने इनका नवीनीकरण नहीं किया। इस वजह से तीस अप्रैल 2016 सेे यह बंद हैं। इनके बंद होने से अब प्लेटफार्म पर मशीन से बनी चाय-कॉफी नहीं मिल पा रही है।


23 हजार यात्रियों का आवागमन
झांसी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन अप और डाउन की करीब 150 ट्रेनों गुजरती हैं। साथ ही औसत 18 हजार यात्री जनरल टिकट और करीब पांच हजार यात्री आरक्षित टिकट पर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed