फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   in corona real estate is down.

कोरोना काल में रियल एस्टेट कारोबार को पचास करोड़ का घाटा

Wed, 02 Jun 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
in corona real estate is down.
कोरोना काल में रियल एस्टेट कारोबार को पचास करोड़ का घाटा
विज्ञापन

झांसी। कोरोना काल के दौरान जमीनों, फ्लैट, बिला व मकानों की बिक्री न के बराबर रही है। इससे रियल एस्टेट कारोबार को लगभग पचास करोड़ का घाटा हुआ है। व्यापार में नुकसान होने के चलते कारोबारियों को अर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए पहले लॉकडाउन और अब कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिसके चलते शहर भर के सभी प्रतिष्ठानों बंद करने के साथ ही सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को भी नियमों के अनुसार ही खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं, कोरोना कर्फ्यू के कारण निर्माण कार्य करने वाले मजदूर भी साइटों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे निर्माण कार्य भी पूरी तरह से बंद है। कोरोनाकाल में लोगों ने जमीन और मकानों की खरीदारी भी नहीं के बराबर की, जिसका सीधा असर रियल एस्टेट कारोबार पर पड़ा है। इस कारोबार से जुडे़ लोगों को करीब पचास करोड़ का घाटा हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना काल में खरीद-फरोख्त नहीं होने के कारण रियल एस्टेट कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। शहर के कारोबारियों को पचास करोड़ का नुकसान हुआ है। सरकार को इस इंडस्ट्री के लोगों के लिए कुछ विचार करना चाहिए। आशीष निगम, मार्केटिंग हेड
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार में इस तरह की गिरावट पहले कभी नहीं देखी है। कोरोना काल में कारोबार काफी प्रभावित हो गया है। कई कारोबारियाें को अर्थिक परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। अभिषेक भार्गव, बिल्डर
कोरोना के कारण खरीदार घर से नहीं निकल रहे हैं और न ही साइट को देखने के लिए आ रहे हैं। जिसका असर बिक्री पर पड़ा है। सामान्य माहौल होने पर मार्केट उठने की उम्मीद है। प्रिंस कुंडलना, कारोबारी
कोरोना संक्रमण के कारण रियल एस्टेट कारोबार मंदी छाई है। निर्माण कार्य भी पूरी तरह से रुका हुआ है। कारोबार में लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। अंकित राय, करोबारी
संक्रमण की दूसरी लहर से कोरोना कर्फ्यू का आभास हो गया था। जिसके चलते साइट पर निर्माण सामग्री को रखवा दिया गया था। बुकिंग का नुकसान जरूर हुआ है। अमन मदान, कारोबारी

कोरोना महामारी के कारण पिछले तीन महीने से कोई भी ग्राहक नहीं आया है। छोटे प्लॉटों के खरीदार तो बिल्कुल नहीं आ रहे हैं। बिला व फ्लैट के ग्राहक भी कम आ रहे हैं। अरुण पांडेय, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed