फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Improvement of traffic blueprint outlined

यातायात के सुधार को ‘ब्लू प्रिंट’ का खाका खींचा

Mon, 11 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Improvement of traffic blueprint outlined
झांसी। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रविवार को मंथन हुआ। इस दौरान सुगम यातायात के लिए तमाम सुझाव आए, जिन पर अमल के लिए ब्लू प्रिंट का खाका खींचा गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने सुझाव रखा कि मेडिकल बाईपास तिराहा से सीपरी बाजार तक के मार्ग को फ्री जोन बनाया जाए। इस रूट पर ऑटो संचालित न किए जाएं, बल्कि सिटी बसों का संचालन हो। इसके अलावा बाजारों में वन वे व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने दुकानदारों द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण पर अंकुश लगाने को सड़कों के किनारे ब्लू लाइन खींचने को कहा। इसके बाहर अतिक्रमण पर मुकदमा दर्ज होगा। एसएसपी ने कहा कि आरटीओ व पुलिस की टीमें नियमित रुप से भारी वाहनों की चेकिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने तिपहिया वाहनों पर 15 दिन में उसके चालक का नाम, मोबाइल नंबर, महिला हैल्पलाइन नंबर, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई को जांच दलों से ओवर लोेड वाहनों की फोटो यातायात पुलिस के नंबर 9454457671 पर व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की क्रेन को हरी झंडी दिखाई।

एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि एक माह में आपे - आटो के लिए रूट निर्धारित कर दिए जाएंगे। यातायात व्यवस्था की बेहतरी के लिए बस स्टैंड व ट्रांसपोर्ट नगर का महानगर से बाहर होना जरूरी है। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने कहा कि महानगर में जल्द ही 36 स्थानों पर तिपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि  सभी का साथ मिलने पर एक सप्ताह में मानिक चौक, बड़ा बाजार आदि स्थानों से अतिक्रमण पूरी तरह से हटाया जा सकता है।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी मोंठ अमित कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर यातायात सोमेन वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर कल्याण सिंह, प्रतिसार निरीक्षक लल्लन सिंह, टीएसआई सुभाष चंद्र यादव, पीआरओ राजीव कुमार बैस आदि मौजूद रहे। संचालन डा. नीति शास्त्री ने किया।

शहर के यातायात की बदहाली बताई
झांसी। यातायात संगोष्ठी में वक्ताओं ने बड़ा बाजार, मानिक चौक, पंचकुइयां तिराहा, मिनर्वा चौराहा, सुभाष गंज आदि की यातायात समस्याएं खूब उठाईं। जबकि, सीपरी, प्रेमनगर सहित अन्य क्षेत्रों की समस्याएं कम ही रखी गईं।

विवाह घर एवं कोचिंग सेंटरों को मिलेंगे नोटिस
झांसी। यातायात व्यवस्था की बदहाली के लिए लोगों ने कोचिंग सेंटरों एवं विवाह घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया। इस पर एसएसपी ने कहा कि अब विवाह घर एवं कोचिंग सेंटर के बाहर बिना पार्किंग के वाहन खडे़ करने पर संचालकों को नोटिस जारी होंगे।

चौराहे से दूर खड़े होंगे ऑटो
झांसी। गोष्ठी में एसएसपी ने कहा कि नगर में चौराहों पर ऑटो का जमघट नहीं होने दिया जाएगा। यह चौराहों से 50-100 मीटर की दूरी पर खड़े किए जाएंगे। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

सड़क के जानवरों पर नहीं हुई चर्चा
झांसी। गोष्ठी में लोगों ने यातायात व्यवस्था के सुधार को तमाम विचार रखे, लेकिन आवारा जानवरों की मुख्य मार्ग पर आवाजाही एवं अटपटे स्पीड ब्रेकर से उत्पन्न समस्या का किसी ने भी उल्लेख नहीं किया।


-उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि दुकानों के आगे नाले पर बने दो फीट के चबूतरे को अतिक्रमण की श्रेणी में न लिया जाए।
-भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने कहा कि महानगर में टैंपो टैक्सी के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
-व्यापारी सेना प्रमुख राजेश बिरथरे ने कहा कि रानी महल के पास बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाए।
-आईएमए सचिव डा. अनु निगम ने कहा कि महानगर में साइकिल चालकों के  लिए अलग से ट्रैक बनाया जाए।
-ट्रक आपरेटर्स संघ के हैप्पी चावला ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाए, ताकि शहर में भारी वाहन प्रवेश न कर सकें।
-व्यापारी नेता संतोष साहू ने कहा कि अतिक्रमण हटाने को स्पेशल दस्ते का गठन हो।
-सर्राफा बाजार व्यापार कमेटी के अतुल किलपन ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व विभिन्न विभागों में समन्वय बनाया जाए।
-ऑटो फेडरेशन के अध्यक्ष मंसूर अहमद मंसूरी ने टैंपो- टैक्सी की बढ़ रही संख्या पर रोक लगाने को कहा।
-व्यापारी नेता रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि छावनी परिषद की निष्प्रयोज्य भूमि पार्किंग के लिए इस्तेमाल की जाए।
-जिला बार संघ सचिव प्रणय श्रीवास्तव ने कहा कि जेल चौराहा से कचहरी तक भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाए।
-सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर ने कहा कि आपे की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण हो।

इन्होंने भी दिए सुझाव
झांसी। गोष्ठी में डा. बाबू लाल तिवारी, अजीत राय, नागरिक सुरक्षा संगठन के बालकिशन कुशवाहा, सुदर्शन शिवहरे, विनोद लिखधारी, डा. मनीष जैन, भूपेंद्र खत्री, मोहम्मद अबरार अली, अभिलाषा, बृजेंद्र साहू, चौधरी फिरोज, सुभाष चंद्र जैन, दीपशिखा शर्मा, प्रगति शर्मा आदि ने भी महानगर में पार्किंग व्यवस्था बनाने, तिपहिया वाहनों में साउंड सिस्टम पर अंकुश लगाने, नाबालिग वाहन चालकों क ो वाहन चलाने से रोकने आदि के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed