{"_id":"5e4858578ebc3e6eba535179","slug":"illegal-parking-in-highway-jhansi-news-jhs160210022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जगह-जगह खड़े वाहनों से हर समय दुर्घटना का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर जगह-जगह खड़े वाहनों से हर समय दुर्घटना का अंदेशा
विज्ञापन
झांसी - कानपुर हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक।
झांसी। यदि आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं तो बेहद सावधान रहें, क्योंकि जरा सी असावधानी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। झांसी से कानपुर, ललितपुर, शिवपुरी हाईवे पर हर समय जगह-जगह वाहन खड़े रहते हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। फिरोजाबाद में हुई घटना के बाद भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया है। अब तक पुलिस की तरफ से कोई अभियान नहीं चलाया गया। लगता है कि पुलिस भी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।
झांसी कानपुर राजमार्ग पर सड़कों के दोनों ओर जगह-जगह वाहन ही वाहन खड़े नजर आते हैं। यही हाल, झांसी से ग्वालियर, ललितपुर व शिवपुरी राजमार्ग का बना हुआ है। कार्रवाई न होने से चौबीस घंटे सड़क के दोनों ओर ट्रक व भारी वाहनों का मेला सा लगा रहता है। सड़क किनारे चालक अपने वाहन अक्सर रात में बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहन खड़े वाहन से टकरा जा रहे हैं। कहने को हाईवे पर दिन व रात में यातायात व थाना पुलिस तैनाती का दावा भी करती है, लेकिन उनको यह वाहन नजर नहीं आते।
सड़क किनारे सुधरते वाहन
मेडिकल बाईपास के पास कुछ मिस्त्रियों ने अपने-अपने खोखे रख लिए हैं। ये लोग आराम से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर सुधारते रहते हैं। दिन भर पुलिस निकलती है, लेकिन किसी की नजर इस तरफ नहीं जाती।
विज्ञापन
ढाबों के पास नहीं होती चेकिंग
सबसे ज्यादा बड़े वाहन ढाबों पर खड़े नजर आते हैं। रात व दिन मेें यहां वाहन एक के पीछे एक खड़े रहते हैं। रात के समय तो यहां से निकलने में भी डर बना रहता है। नियमित चेकिंग न होने और चालान न होने की वजह से यहां हादसे का डर बना रहता है। छुटपुट मामले तो यहां प्रतिदिन होते रहते हैं।
आराम करते यातायात पुलिसकर्मी
शनिवार को भी मेडिकल बाईपास पर हाईवे पर सड़क किनारे वाहन खड़े रहे। यहां तैनात यातायात कर्मी आराम फरमाते नजर आए। किसी एक भी वाहन को हटाने के लिए कोई नहीं आया।
सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए पुलिस कार्रवाई करती है। यदि ऐसा है तो पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। किसी भी दशा में वाहनों को हाईवे की सड़क किनारे खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी