{"_id":"5f7f681c8ebc3e9b96616017","slug":"if-your-child-dipression-than-advice-reporters-news-jhs178181710","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव में है बच्चा तो लें सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक तनाव में है बच्चा तो लें सलाह
विज्ञापन
If your child dipression than advice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोविड का समय हर किसी के ऊपर अलग-अलग प्रकार से असर डाल रहा है। किस व्यक्ति पर इसका क्या प्रभाव हो रहा है इसका अनुमान लगाया जाना मुश्किल है। इस मुश्किल दौर में बच्चों के लिए भारत सरकार द्वारा संवेदना प्रोग्राम के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 1800-121-2830 जारी किया गया है। मानसिक तनाव से बचने के लिए बच्चे इस पर मदद ले सकते हैं।
नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट और इंडिया को-विन नेटवर्क ने साथ में मिलकर कुछ अच्छे काउंसलर और मनोचिकित्सकों का एक नेटवर्क बनाया है, इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस द्वारा तकनीकी मदद ली जा रही है।
इस नेटवर्क से ऐसे बच्चे मदद ले सकते हैं, जिन पर मानसिक या शारीरिक तौर पर कोविड का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला ने बताया कि बच्चों में भावनाएं अधिक तीव्र होती है और जिज्ञासा भी बहुत सारी होती है। कोविड-19 में जब बड़े लोग अपना मानसिक संतुलन सही नहीं रखा पा रहे हैं तो बच्चों पर और ज्यादा असर पढ़ रहा है। बच्चे अपने आपको अलग-थलग महसूस करते हैं। टोल फ्री नंबर पर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक व दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक टेली काउंसलिंग ली जा सकती है।
विज्ञापन
वयस्क यहां करें फोन
अगर वयस्क मानसिक तनाव या चिंता महसूस कर रहे हैं तो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान के टोल फ्री नंबर 08046110007 पर कॉल करके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या का समाधान पा सकते हैं।