फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IF your aadhar card not made than dile helpline number

आधार कार्ड नहीं बन रहा तो तुरंत मिलाएं हेल्पलाइन नंबर

Thu, 22 Oct 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
IF your aadhar card not made than dile helpline number
झांसी। मंडल के कई डाकघरों में आधार कार्ड संबंधी कार्य नहीं किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0510-2471261 जारी कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर पर आधार संबंधी कार्य नहीं किए जाने शिकायत को दर्ज करा सकते है। शिकायत की विभाग द्वारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि विभाग द्वारा शहर के सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर, सीटी पोस्ट ऑफिस, बड़ागांव डाकघर, बरुआ सागर, बीएचइएल, चिरगांव, मेडिकल कॉलेज, सीपरी बाजार, कचहरी चौराहा व प्रेमनगर डाकघर सहित मंडल के 42 डाकघरों में आधार संबंधी कार्य को किया जा रहा है। शहर के डाकघरों में आधार कार्ड संबंधी कार्य को नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया है। इस नंबर पर शिकायत करने पर तुरंत ही संबंधित डाकघर में टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed