फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you have reservation in this AC coach of Intercity Express, then take a fan with you instead of a blanket

Jhansi News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के इस एसी कोच में हो रिजर्वेशन तो साथ कंबल नहीं पंखा लेकर जाएं

Fri, 16 May 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
If you have reservation in this AC coach of Intercity Express, then take a fan with you instead of a blanket

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बीते कुछ दिनों में लखनऊ इंटरसिटी के एसी कोच बी-1 में कूलिंग न होने की तमाम शिकायतें आ चुकी हैं। हैरत की बात है कि यह ट्रेन तीन मंडलों से होकर गुजरती है लेकिन अब तक इसे सुधारा नही जा रहा है।




इसी कोच बी-1 में कूलिंग न होने की शिकायत डॉ. अलोक मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि एसी काम नहीं कर रहा है। कोच के चारों ओर से बंद होने के कारण यात्री पसीना-पसीना हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले झांसी से एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी। लखनऊ से यह ट्रेन मेरठ सिटी तक राज्यरानी बनकर दौड़ती है। वहां से भी कोच मेंं कूलिंग न होने की शिकायत की गई थी। जबकि, यह ट्रेन झांसी, लखनऊ और इज्जतनगर मंडल से होकर गुजर रही है पर जिम्मेदार इन कोचों की समस्या को दूर ही नहीं करा पा रहे हैं। यही कारण है कि लगातार शिकायत आ रहीं हैं। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनके मंडल से कोचों की भली भांति जांच कर रवाना किया जा रहा है। फिर भी एसी कोच में कोई दिक्कत आ रही है तो संबंधित स्टाफ को भेजकर समस्या को दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed