फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   if you 18 lets began to vote

उम्र 18 से ज्यादा है, तो बन जाएं वोटर

Sat, 18 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
झांसी। यदि आपकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक है, तो मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना न भूलें। इसके लिए निर्वाचन आयोग अभियान चला रहा है। इसके तहत आसानी से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

अगले साल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। अच्छी सरकार बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने निरंतर पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है, जो सितंबर माह तक चलेगा। इस अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने को निर्धारित आवेदन पत्र (फार्म-6) भरकर देना होगा। यह फार्म जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील व क्षेत्र के संबंधित बीएलओ से लिए जा सकते हैं तथा भरकर यहीं जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in से डाउनलोड भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


संशोधन का भी है मौका
मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति है और सूची से नाम हटवाना चाहते हैं, तो इसके लिए फार्म- 7 भरकर देना होगा। मतदाता सूची की किसी त्रुटि को दूर करने व फोटो शामिल कराने को फार्म- 8 का उपयोग करना होगा। इसके साथ 25 रुपये शुल्क भी अदा करना होगा। जबकि, पता परिवर्तित होने पर पोलिंग बूथ बदलने के लिए फार्म- 8ए जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 14,78,035 हैं वोटर। चारों विधानसभाओं पर नजर  
विधानसभा       पुरुष               महिला           अन्य          योग
बबीना          1,76,126     1,47,166           10         3,23,302
झांसी           2,17,870      1,85,085           24         402979
मऊरानीपुर     2,16,570      1,89,394           18         405982

गरौठा          1,87,287       1,58,474          11        345712  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed