फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the price of pulses stopped, now vegetables increased the trouble

दालों के दाम थमें, अब सब्जियों ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 25 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
If the price of pulses stopped, now vegetables increased the trouble
झांसी। लगातार बढ़ रहे दालों के दाम तो थम गए हैं। लेकिन अब सब्जियों के दामों ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पंद्रह दिन के भीतर ही सब्जियों के दामों में बीस से तीस फीसदी का इजाफा हो गया है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा रहा है।
विज्ञापन

पिछले लगभग एक साल से खाद्य सामग्री के दामों में लगातार इजाफा हो रहा था। दालों के दामों में तो रोजाना ही बढ़ोत्तरी हो रही थी। लेकिन पिछले एक महीने से दाल के दाम काफी हद तक थम गए हैं। लेकिन अब सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गई है। पिछले पंद्रह दिन के भीतर ही सब्जियों के दाम बीस से तीस फीसदी तक बढ़ गए हैं। जिसका सीधा असर घर की रसोई पर पड़ा है। जानकारों के मुताबिक बारिश की वजह से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

पंद्रह दिन पहले (प्रतिकिलोग्राम) अब
गोभी 50 70
भिंडी 30 40
बैगन 40 50
लौकी 15 20
परबल 40 60
टमाटर 30 40
अरबी 20 30
तोरई 20 30
कद्दू 25 30
तेल और दालों के दामों ने तो लोगों की नींद उड़ा दी थी। दाम थमने से अब काफी राहत महसूस हो रही थी। लेकिन अब सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता चौरसिया, गृहणी
सब्जियों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। जिससे घर का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। हालांकि, खाद्य सामग्री के दाम थमने से काफी राहत महसूस हुई है।
सुलेखा, गृहणी
लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पहले तेल, फिर दाल और अब सब्जियों के दाम बढ़ने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साधना, गृहणी
महंगाई के लेकर लगातार प्रदर्शन किये जा रहे हैं। लेकिन कभी तेल तो कभी खाद्य सामग्री के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे गृहणियों का घर चलाना मुश्किल हो गया है।
सीमा, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed