फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If Priyanka will contest elections, she will lose: Rita Bahuguna

चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका, लड़ी तो हार जाएंगी: रीता बहुगुणा

Fri, 17 Sep 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
If Priyanka will contest elections, she will lose: Rita Bahuguna
झांसी। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कटाक्ष किया। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के लोग रिस्क नहीं लेते हैं। लिखकर रख लीजिए कि प्रियंका चुनाव नहीं लड़ेंगी। यदि लड़ती भी हैं, तो वह किसी भी हाल में जीत नहीं पाएंगी।
विज्ञापन

भाजपा सांसद जोशी ने कहा कि कांग्रेस की साख बिल्कुल खत्म हो चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 10 सीटें भी नहीं आएंगी। अमेठी से कांग्रेस के गहरे संबंध रहे हैं लेकिन जब से राहुल यहां चुनाव हारे हैं, तब से वह कभी अमेठी नहीं गए। आम आदमी पार्टी के 100 प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर बोलीं कि उन्हें पांच सीटें मिल जाए तो बहुत है। भाजपा का चिह्न बदलकर बुलडोजर करने के अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है और चलता रहेगा। जब उनसे पूछा गया कि बुंदेलखंड में किसी भी माफिया पर कार्रवाई नहीं हुई तो बोलीं कि 2022 में फिर से सरकार बनने पर यहां पर भी बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहा कि आज आतंकवादी से लेकर चोर तक के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जोशी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर को यहां की अर्थव्यवस्था बदलने वाला प्रोजेक्ट बताया। बोलीं कि मोदी सरकार गांधी के आदर्श स्थापित करने का प्रयास कर रही है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पारदर्शी शासन, सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर, रामराज्य और स्वदेशी का स्वप्न साकार करने में सरकार लगी है। उत्तर प्रदेश के बारे में कहा कि अब यहां पर एक्सप्रेस, सड़कों का जाल बिछने के कारण उद्योग, फैक्ट्रियां स्थापित हो रही हैं। निवेशक भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

एक समय पानी के लिए भेजनी पड़ती थी ट्रेन
रीता बहुगुणा ने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल संकट होने पर एक समय पानी से भरी ट्रेन भेजनी पड़ती थी मगर अब योगी सरकार की हर घर जल योजना से 40 लाख घरों में पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। एक-दो महीने में लक्ष्य पूरा हो जाएगा। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत समेत तमाम योजनाओं का गरीबों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनाथ खैरा ने देशप्रेम की मशाल आगे बढ़ाई
झांसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामनाथ खैरा की 111वीं जयंती पर रामनाथ विमला देवी खैरा इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में आयोजित कार्यक्रम में रीता बहुगुणा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि रामनाथ खैरा ने अपने विचारों, कार्यों से देशप्रेम की मशाल आगे बढ़ाई। उन्हें ये अनुभव था कि कांग्रेस महात्मा गांधी के पथ को छोड़ चुकी है। अत: उन्होंने भी गरीबों की सेवा और उसे आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के विचारों का महत्व समझा लिया था। वहीं, डॉ. विजय खैरा ने कहा कि कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं बची, जो गांधी जी के सेवा, आदर्शों और सत्यनिष्ठा पर चली थी। इसलिए देशभक्त लगातार कांग्रेस को छोड़कर भाजपा के एजेंडा को अपना रहे हैं। इस दौरान विधायक रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने खैरा को राष्ट्रभक्त बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रो. वीके सहगल, डॉ. शीलचंद्र पालीवाल, प्रशांत शर्मा, अखिलेश दुबे, अंबावाय प्रधान रवि राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed