{"_id":"5ef4f2d48ebc3e4337591086","slug":"if-officer-not-hear-your-problem-after-that-you-reached-commision-jhansi-news-jhs1699687155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर नहीं सुन रहे तो आयोग के पास भेजें शिकायत: हीरा ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर नहीं सुन रहे तो आयोग के पास भेजें शिकायत: हीरा ठाकुर
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते पिछड़ा वर्ग आयोग को उपाध्यक्ष हीरा ठाकूर। अमर उजाला
Link Copied
झांसी। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) हीरा ठाकुर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें पिछड़ा वर्ग के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित कर रहीं हैं। मगर जिले के अफसर उनका क्रियान्वयन गंभीरता से नहीं करा रहे हैं। पिछड़ा वर्ग के लोगों को कोई भी समस्या हो, वे उन तक शिकायत पहुंचाएं, निस्तारण होगा। यह बात उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वह बृहस्पतिवार को पिछड़ा वर्ग की लाभकारी योजनाओं की समीक्षा करने झांसी आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दे रखा है। पिछले साल आयोग के पास 450 प्रकरण पहुंचे। इन प्रकरणों में पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों की मुआवजा, जमीन, नौकरी, पदोन्नति, बोनस, भत्ता आदि से जुड़ी समस्याएं थीं, जिनमें 387 का निरस्तारण किया गया। इनमें बुंदेलखंड के 50 मामले शामिल थे। पिछड़ा वर्ग के लोग अपनी शिकायत राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तृतीय तल इंदिरा भवन अशोक मार्ग लखनऊ के पते पर रजिस्टर्ड डाक, कंट्रोल नंबर 0522-2287076 पर सीधे या फैक्स नंबर 0522-2287215 पर भेज सकते हैं। आयोग ने छात्रों को वजीफा, लड़कियों की शादी, कंप्यूटर शिक्षा का लाभ भी दे रखा है। इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी से संपर्क कर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।