फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If dont have high security number plate than not vahan navinikaran

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो भूल जाइए वाहन का नवीनीकरण

Sun, 22 Nov 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
If dont have high security number plate than not vahan navinikaran
झांसी। अगर आपने अब तक अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है, तो एक दिसंबर के बाद परिवहन विभाग में आपका कोई काम नहीं हो सकेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने सख्ती करने की तैयारी शुरू कर दी है। महानगर में अब तक तमाम वाहन चालकों ने नंबर प्लेट नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर विभाग ने सभी डीलरों को निर्देश देकर अधिक से अधिक वाहनों को प्लेट से लैस करने के लिए कहा। लेकिन महानगर में अब तक दो हजार वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग सकी हैं। ऐसे में परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। एक दिसंबर से प्लेट न लगवाने वाले वाहन चालकों के आरटीओ कार्यालय में कोई काम नहीं होंगे। वाहन चालक न तो डीएल का नवीनीकरण करा सकेंगे और न ही वाहन पंजीकरण का नवीनीकरण होगा। इसके साथ ही फिटनेस, प्रदूषण जांच भी नहीं होगी। इसके लिए विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सरकार का जोर हर वाहन को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से लैस करने का है। इसे लेकर सख्ती बरती जाएगी। एक दिसंबर के बाद प्लेट न लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed