बस 10 माह का साथ: बर्थडे पार्टी में जा रहे राघवेंद्र और अभिलाषा की मौत, वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर
परिजनों ने बताया कि समथर और बहादुरपुर गांव के बीच ने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई।
विस्तार
भतीजे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं नव दंपती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। करीब 10 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। समथर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
दतिया के पंडोखर निवासी राघवेंद्र दोहरे (21) पुत्र किशोरीलाल प्राइवेट काम करता था। अप्रैल 2022 में उसकी शादी मोंठ के अशोक नगर निवासी अभिलाषा (19) से हुई थी। रविवार को अभिलाषा के भतीजे पंकज के बेटे का बर्थ-डे था। राघवेंद्र और अभिलाषा बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने निकले थे।
परिजनों ने बताया कि समथर और बहादुरपुर गांव के बीच ने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में अभिलाषा की मौके पर मौत हो गई, जबकि राघवेंद्र घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां इलाज के दौरान राघवेंद्र की भी मौत हो गई। एक साथ दो मौत होने से घर में कोहराम मच गया।