फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband shoot wife, die in hospital

पति के गोली मारने से घायल पत्नी ने दम तोड़ा

Fri, 27 Sep 2019 07:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Husband shoot wife, die in hospital
Husband shoot wife, die in hospital
पति के गोली मारने से घायल पत्नी ने दम तोड़ा
विज्ञापन

झांसी। महोबा के थाना कबरई इलाके में विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी थी। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उपचार के दौैरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

महोबा के थाना कबरई स्थित मकरबई गांव निवासी उमाशंकर का 18 सितंबर की दोपहर अपनी पत्नी शिवरती (25) से विवाद हो गया था। जिसके चलते पति ने तमंचे से पेट में गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देकर वह मौके से भाग निकला था। परिजनों ने उपचार के लिए महोबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत नाजुक होने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। 19 सितंबर से भर्ती शिवरती ने शुक्रवार को उपचार के दौैरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई हरीशंकर ने बताया कि उसके बहनोई ने नशे की हालत में गोली मार दी थी। पुलिस उमाशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed