फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   husband send Triple talaq to wife by speed post in jhansi

दिलशाद ने तोड़ा शबीना का दिल: बेटा न होने पर स्पीड पोस्ट से भेज दिया तीन तलाक, पुलिस बोली- अदालती नोटिस है

Tue, 08 Apr 2025 10:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 10:38 PM IST
सार

तीन तलाक की बात सुन शवीना के होश उड़ गए। परिजनों के समझाने पर भी दिलशाद फैसला वापस लेने के लिए राजी नहीं हुआ। 

विज्ञापन
husband send Triple talaq to wife by speed post in jhansi
पति ने स्पीड पोस्ट से भेजा तलाक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पत्नी को बेटा न होने से नाराज पति ने स्पीड पोस्ट से उसे तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के पास पहुंचकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई हैं। हालांकि, छानबीन के बाद पुलिस ने तीन तलाक की घटना से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बेटी होने से नाखुश हुआ पति
सीपरी बाजार निवासी शबीना बानो ने प्रार्थना पत्र के जरिये पुलिस को बताया कि 2 फरवरी 2018 को उसका निकाह मध्य प्रदेश निवासी दिलशाद से हुआ था। दोनों झांसी आकर रहने लगे। निकाह के एक साल बाद शबीना ने बेटी को जन्म दिया। इससे दिलशाद नाखुश हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीड पोस्ट से भेजा तलाक
शबीना का आरोप है कि इस वजह से पति अक्सर विवाद करने लगा। ससुराल में सास-ससुर भी ताना देने लगे। ससुराल से उसे निकालने की कोशिश होने लगी। मायके जाने पर पति दिलशाद ने स्पीड पोस्ट से तीन तलाक लिखा कागज भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस बोली- नोटिस दिया है
तीन तलाक की बात सुन शवीना के होश उड़ गए। परिजनों के समझाने पर भी दिलशाद फैसला वापस लेने के लिए राजी नहीं हुआ। मंगलवार को शवीना ने बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक, छानबीन के दौरान तीन तलाक का मामला नहीं मिला। पति ने तलाक के लिए अदालत के माध्यम से पहला नोटिस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed