{"_id":"624442b8987e6238271f96a7","slug":"husband-killed-wife-injured-in-road-accident-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, पुरुष की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, पुरुष की मौत, महिला घायल
Wed, 30 Mar 2022 05:14 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:14 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक शिवपुरी के दिनारा गांव निवासी धनीराम साहू (52) मंगलवार को अपने भाई रामबहादुर से मिलने डमरोल गांव गए थे। मंगलवार रात वह पत्नी के साथ वापस लौट रहे थे जैसे ही वह हाईवे पर आए पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार देर रात पत्नी के साथ वापस लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक शिवपुरी के दिनारा गांव निवासी धनीराम साहू (52) मंगलवार को अपने भाई रामबहादुर से मिलने डमरोल गांव गए थे। मंगलवार रात वह पत्नी के साथ वापस लौट रहे थे जैसे ही वह हाईवे पर आए पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह धनीराम की मौत हो गई
पुलिस का कहना है पत्नी सुनीता की हालत अभी भी गंभीर है।