फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   husband hanging sucide

Jhansi News: पत्नी ने शराब पीने से टोका तो पति ने लगा ली फांसी

Mon, 09 Jan 2023 09:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
husband hanging sucide
झांसी। प्रेमनगर के भट्टागांव में शराब पीने से टोकने पर नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह शराब पीकर घर आने पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। पत्नी ने उसे मना किया तो वह बिजली के तार का फं दा बनाकर लटक गया। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भट्टागांव निवासी चंद्रकांत अहिरवार (40) पुत्र कांशीराम राजमिस्त्री था। वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से परिवार में हमेशा कलह होती थी। सोमवार सुबह वह शराब पीकर घर आ गया। इसको लेकर पत्नी आरती से उसका झगड़ा हुआ। आरती ने उसे शराब पीने के लिए मना किया। इसके बाद वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई।
विज्ञापन

इसी बीच चंद्रकांत शराब के नशे में अपने कमरे में पहुंचा और बिजली के तार से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आरती जब नीचे आई तब चंद्रकांत को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया। आसपास के लोग भी आ गए। लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा तब उसकी सांस चल रही थी। यह देख परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed