फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband commits suicide on Karwa Chauth day family in shock

नीचे पत्नी कर रही थी करवा चौथ की तैयारी, ऊपर कमरे में पति ने लगा ली फांसी, घर में मचा कोहराम

Thu, 05 Nov 2020 12:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 05 Nov 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide on Karwa Chauth day family in shock
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झांसी के थाना उल्दन क्षेत्र के गांव पलरा में करवा चौथ के दिन युवक ने पारिवारिक कलह में घर के अंदर कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


करवा चौथ के दिन परिवार के लोग खेत में गए थे। घर में सचिन (25) के साथ उसकी पत्नी संगीता और माता थीं। दोपहर में 12 बजे के करीब सचिन ने दूसरी मंजिल पर जाकर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


उसकी पत्नी घर के नीचे करवा चौथ की तैयारी में लगी थी। काफी देर तक सचिन ऊपर से नीचे उतर कर नहीं आया तो पत्नी को चिंता हुई। उसने ऊपर जाकर देखा तो सचिन फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर वह चीखने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर आसपास के लोग भी मौके पहुंच गए। परिजन भी खेत से घर पहुंच गए। वह लोग उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत पर बूढ़ी मां पुक्खन का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उनका कहना है कि बुढ़ापे का सहारा चला गया। 

प्रधान सुदीप सिंह ने बताया कि सचिन के पिता ने तीन साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद सारी जिम्मेदारी सचिन पर ही आ गई थी। वह इकलौता बेटा था। वह खेती के अलावा कुछ काम नहीं करता था। इस पर अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। 


करवा चौथ पर भी दोनों में झगड़ा हो गया था। इसपर उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने भी मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कारणों की वजह से उसने आत्महत्या कर ली है। सचिन का छह माह का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed