फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hukumendra and Kritika's murder case came on trial

ट्रायल पर आया हुकुमेंद्र और कृतिका की हत्या का केस

Tue, 20 Jul 2021 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hukumendra and Kritika's murder case came on trial
झांसी। पांच महीने पहले बुंदेलखंड महाविद्यालय में हुए हत्याकांड का मुकदमा न्यायालय में ट्रायल पर आ गया है। सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने 394 पेज का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है। कोर्ट कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ आरोप तय करेगी। वहीं न्यायालय से आरोपी की जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है।
विज्ञापन

19 फरवरी की दोपहर अचानक बुंदेलखंड महाविद्यालय गोली की आवाज से गूंज उठा था। एमए फाइनल (मनोविज्ञान) की क्लास में मंथन सिंह सेंगर ने सहपाठी छात्र हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर की हत्या कर दी थी। यहां से निकलकर वो गोंदू कंपाउंड के चाणक्यपुरम मुहल्ले में पहुंचा था। यहां उसने घर के बाहर दादी के साथ बैठी एमए फाइनल (इतिहास) की छात्रा कृतिका त्रिवेदी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। यहां मंथन को मुहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। तब से उसकी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे ही कट रही है। इसी बीच नवाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 394 पेज का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। आरोपी की ओर से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिसे अदालत खारिज कर चुकी है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा अब ट्रायल पर आ गया है। न्यायालय में आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे। इस मुकदमे में कार्यवाही जल्द आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

दादी को नहीं आती नींद, चीख पड़ती हैं
झांसी। हत्याकांड में जान गंवाने वाली कृतिका त्रिवेदी के पिता सुजीत तिवारी ने बताया कि हत्या के दौरान उसकी दादी उसके पास ही बैठी थीं। घटना के पांच महीने बाद भी वो हत्या का वो मंजर भूल नहीं पाईं हैं। उन्हें ढंग से नींद नहीं आती हैं। नींद आने पर आंखों के सामने वही खूनी मंजर घूमने लगता है, जिससे उनकी चीख निकल जाती है। घटना के बाद से उनकी हालत ठीक नहीं है। इसी के चलते उन्हें झांसी की जगह कानपुर में रखा गया है। झांसी आने पर उनकी हालत बिगड़ जाती है। परिवार के अन्य सदस्य भी अभी सदमे से नहीं उबर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोते-जागते हुकुमेंद्र को ही याद करते हैं पिता
झांसी। बीकेडी में हुए गोली कांड में जान गंवाने वाले हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर के चाचा संजय गुर्जर कॉलेज में लिपिक हैं। हुकुमेंद्र बचपन से ही अपने चाचा के साथ रहा। यहीं उसकी पढ़ाई लिखाई हुई। संजय गुर्जर ने बताया कि हुकुमेंद्र के पिता रिटायर्ड फौजी हैं। पांच महीने बाद भी सदमे से उबर नहीं पाए हैं। सोते-जागते बेटे को ही याद करते रहते हैं। संजय ने बताया कि वे लगातार मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। हत्यारे को मौत की सजा दिलाने उनका लक्ष्य रह गया है। हुकुमेंद्र उनका भतीजा जरूर था, लेकिन बेटे से कम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed