फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   how to fight corona, only 76 ventiletar in district

जिले में सिर्फ 76 वेंटिलेटर, कोराना फैला तो कैसे लड़ेंगे

Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
how to fight corona, only 76 ventiletar in district
how to fight corona, only 76 ventiletar in district
झांसी। जिले में 20 लाख की आबादी है और सरकारी, निजी अस्पतालों को मिलाकर सिर्फ 76 वेंटिलेटर हैं। 3028 बेड और 509 स्ट्रेचर हैं। ऐसे में यदि झांसी में कोरोना या अन्य संक्रामक रोग फैला तो इससे लड़ाई काफी कठिन होगी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी जिले में एक भी कोरोना वायरस का मरीज नहीं मिला है। विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटर, बेड, स्ट्रेचर, डॉक्टर, स्टाफ, एंबुलेंस आदि का ब्योरा मांगा था। बताया गया कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 37 और जिला अस्पताल में पांच वेंटिलेटर हैं। स्वास्थ्य विभाग से पंजीकृत तो 110 अस्पताल हैं मगर इनमें सिर्फ 33 वेंटिलेटर हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में 900 बेड व 39 स्ट्रेचर जिला अस्पताल में 246 बेड व 14 स्ट्रेचर और प्राइवेट अस्पताल में 1882 बेड व 456 स्ट्रेचर हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पैरामेडिकल कॉलेज को आइसोलेशन के लिए प्रयोग किया जा सकता है। रेलवे अस्पताल में 31 डॉक्टर, एक एंबुलेंस, 75 पैरामेडिकल स्टाफ, 205 बेड, छह स्ट्रेचर हैं। कैंट अस्पताल में नौ डॉक्टर, दस पैरामेडिकल स्टाफ, 40 बेड और दो स्ट्रेचर हैं। मिलिट्री अस्पताल में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ दो, बेड 150, वेंटिलेटर एक, एंबुलेंस दो और स्ट्रेचर 10 हैं।
विज्ञापन

इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर शासन ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर रखा है। जिले के अस्पतालों में वेंटिलेटर की काफी कमी है। ऐसे में यदि झांसी में कोरोना या कोई संक्रामक रोग फैलता है तो इससे लड़ना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed