फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   How many percent rejult came board ask school

कितने प्रतिशत आया रिजल्ट, बोर्ड ने स्कूलों से मांगा ब्योरा

Fri, 07 Aug 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
How many percent rejult came board ask school
झांसी। प्रयागराज बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर में बेहतर रिजल्ट न देने वाले माध्यमिक कॉलेजों की समीक्षा शुरू करनी शुरू कर दी है। इनमें 30 से भी कम परीक्षा परिणाम देने वाले समस्त राजकीय अनुदानित और वित्तविहीन स्कूलों से निर्धारित प्रारूप पर संपूर्ण ब्योरा तलब किया है। इसमें उन्हें यह बताना होगा कि उनके स्कूल कितने विद्यार्थी पंजीकृत थे और कितने शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आए और बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में पारदर्शिता रहे। ऐसे में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षाएं हुई। इन्हें लाइव शिक्षा विभाग में भी देखा गया। हालांकि कोरोना वायरस के भय के बावजूद इस बार भी परीक्षा परिणाम ठीक-ठाक रहा। लेकिन कई ऐसे कॉलेज जिनमें शिक्षक मानक से अधिक तैनात हैं और वार्षिक परीक्षा परिणाम इसके बावजूद भी निराशाजनक रहा। ऐसे में भविष्य की योजनाओं को तैयार करते हुए बोर्ड ने सभी स्कूलों से निर्धारित प्रारूप पर हाईस्कूल व इंटर के मान्यता प्राप्त विषयों, पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत सहित अन्य विवरण तलब किया है। झांसी में जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने सभी स्कूलों को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed