फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Housing development will give land to private builder for the sake of colony

कॉलोनी की खाातर प्राइवेट बल्डर को जमीन देगा आवास वकास

Thu, 26 Aug 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Housing development will give land to private builder for the sake of colony
झांसी। आवास विकास परिषद सखी के हनुमान मंदिर के पास की अपनी खाली जमीन को विकसित करने के प्राइवेट बिल्डर को देगा। प्राइवेट बिल्डर यहां कॉलोनी विकसित कर सकेंगे हालांकि उनको मानक के मुताबिक यहां ईडब्ल्ूयएस श्रेणी के भी मकान बनवाने होंगे। इसका नक्शा आवास विकास परिषद ही पास करेगा।
विज्ञापन

लंबे अरसे के बाद आवास विकास परिषद को सखी के हनुमान मंदिर के पास स्थित एक बड़े भूखंड (44 एकड़) अधिग्रहीत करने में कामयाबी मिली। आवास विकास यहां प्लॉट समेत ग्रुप हाउसिंग भी विकसित करने की योजना बना रहा है लेकिन, भूखंड का एक हिस्सा खाली रहने की उम्मीद है। अभियंताओं के मुताबिक इस हिस्से को विकसित करने के लिए प्राइवेट बिल्डरों को दिया जाएगा। प्रत्येक बिल्डर को 2000 स्क्वायर मीटर जमीन दी जाएगी। इस तरह प्रत्येक के खाते में 20 हजार फुट जमीन आएगी। यहां वह अपने मुताबिक ग्रुप हाउसिंग तैयार करा सकेंगे हालांकि उनको शर्तों के मुताबिक ईडब्ल्ूयएस के लिए फ्लैट भी सुरक्षित रखने होंगे। इस हिस्से में भी सीवर लाइन बिछाए जाने की योजना है। अधिकारियों के मुताबिक आवासीय योजना की मुख्य सड़क 110 फीट चौड़ी रहेगी। साफ-सुथरे वातावरण के लिए कॉलोनी के प्रत्येक सेक्टर में पार्क का प्रस्ताव है। यहां कुल 12 पार्क तैयार आवास विकास परिषद की ओर से तैयार कराए जाएंगे जबकि प्राइवेट बिल्डर भी अपने भाग के खुले हिस्से में ग्रीनरी का इंतजाम करेंगे। बता दें, इसी भूखंड के एक हिस्से में एलआईजी, एमआईजी एवं ईब्ल्यूएस श्रेणी के भवन का निर्माण खुद आवास विकास परिषद करा रहा है। सामान्य तौर पर एमआईजी की लागत करीब 55-60 लाख के बीच होगी। एलआईजी फ्लैट्स 30-35 लाख के बीच उपलब्ध होंगे। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवन 15-20 लाख के बीच मिलेंगे जबकि प्राइवेट बिल्डर के बनाए फ्लैट के दाम भी इसके करीब ही रखे जाएंगे। यह प्रस्ताव अभी मुख्यालय को भेजा गया है। जल्द ही इस पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed