{"_id":"5ee7cae48ebc3e432d369303","slug":"house-to-house-burn-depak-rani-punyadate-jhansi-news-jhs16917244","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी की पुण्य तिथि पर घर-घर दीप जलाएं, नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी की पुण्य तिथि पर घर-घर दीप जलाएं, नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास बताएं
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई
- फोटो : ???? ??????????
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 18 जून (बृहस्पतिवार) को पुण्य तिथि है। कोरोना वायरस के संक्रमणकाल के दौरान ‘अमर उजाला’ रानी की पुण्य तिथि अनूठे अंदाज में मनाने जा रहा है। इस अवसर पर रानी की याद में घर - घर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई जाएगी। आप भी अपने घर पर रानी की याद में दीप जलाइये और नई पीढ़ी का झांसी के गौरवशाली इतिहास से परिचय कराइये।
ब्रिटिश हुकूमत से देश की आजादी का बिगुल झांसी की धरती से फूंका गया था। 1857 में इसकी अगुवाई वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने की थी। स्वराज्य की खातिर फिरंगियों से लड़ते हुए रानी ने 18 जून 1858 को वीरगति प्राप्त की थी। आज भी रानी का नाम नारी अस्मिता का प्रतीक बना हुआ है। बृहस्पतिवार को वीरांगना की 162वीं पुण्य तिथि है। चूंकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से कोई सार्वजनिक कार्यक्रम तो आयोजित नहीं किया जा सकता है, लेकिन रानी की याद में हम अपने घरों में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सकते हैं। तो देर किस बात की है, आप भी हो जाइये तैयार। अमर उजाला की इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए।
रानी के वंशज ने भी की अपील
झांसी। आखिरी समय तक रानी के साथ रहने वाले उनके दत्तक पुत्र दामोदर राव के वशंज नागपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर योगेश राव ने भी लोगों से रानी की पुण्य तिथि पर घरों में दीप जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 जून की शाम को सभी सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर रानी व उनके साथ हुए अन्य शहीदों को नमन करें।