फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   House tax nagar nigam

मशीनें खराब होने से थमी गृहकर वसूली की रफ्तार

Sun, 11 Oct 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
House tax nagar nigam
House tax nagar nigam
झांसी। महानगर में 97 हजार घराें से गृहकर वसूलने के लिए बिल कलेक्टरों को दो साल पहले 20 मशीनें दी गई थीं, जिनमें से अभी सिर्फ छह ही चालू हैं। इससे गृहकर वसूली की रफ्तार कम हो गई है। हालांकि नगर निगम वसूली पर जोर देने के लिए बिल कलेक्टरों को एंड्रायड डिवाइस देने जा रहा है। नगर आयुक्त ने बैंकों से संपर्क कर सीएसआर के जरिए नई मशीनें मुहैया कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने दो साल पहले गृहकर वसूली में तेजी लाने के लिए बिल कलेक्टरों हैंड हैल्ड मशीनें मुहैया कराई थीं। शुरूआती दौर में मशीनों के जरिए बिल कलेक्टर घर-घर जाकर बिल देते और गृहकर जमा कराते। धीरे-धीरे तकनीकी गड़बड़ियों के चलते मशीनें खराब होती चली गईं। मौजूदा दौर में महज छह मशीनें ही सक्रिय हैं। इससे गृहकर की वसूली भी नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों विभागीय समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त के पास मामला पहुंचा, तो उन्होंने गृहकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब बिल कलेक्टरों को एंड्रायड डिवाइस मुहैया कराई जाएंगी। जिसके जरिए बिल कलेक्टर कहीं से भी भवन स्वामी का कर जमा कर सकेंगे। इसके लिए बैंकों से संपर्क कर सीएसआर के जरिए मशीनों को मुहैया कराने के लिए कहा गया है। अधिकारी इसे लेकर काम में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed