{"_id":"5a3818d24f1c1b76678c2526","slug":"hot-in-day-cold-in-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चटक धूप, रात में ठंड से कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चटक धूप, रात में ठंड से कंपकंपी
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
jhansi, weather news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिलने से वातावरण सामान्य बना है, जबकि रात में ठंड होने से कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने आगे भी ऐसा मौसम बना रहने की संभावना जताई है।
हाल ही में जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे मैदानी क्षेत्रों में बढ़ा है। हवाओं के साथ मैदान पर बर्फीली ठंड के पहुंचने से पिछले कुछ दिनों में झांसी के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि, धूप खिलने से दिन में ठंड का असर ज्यादा नहीं पड़ पा रहा है। मगर रात होते ही पारा गिरने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। साथ ही हवाओं की गति में भी अब बढ़ोतरी हो गई है।
छह-सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़ों के साथ-साथ सिर में टोपा, हाथ में दस्ताने पहनना पड़ रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह एक-दो डिग्री सेल्सियस कम ज्यादा हो सकता है लेकिन गलन पड़ने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
ये पारा रह सकता
दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 27 12
बुधवार 25 11
गुरुवार 26 12
शुक्रवार 28 12
शनिवार 27 10
रविवार 27 11