फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hospital vacancy should be full fast

अस्पतालों में रिक्त पद जल्द भरे जाएं, 500 बेड अस्पताल चालू हो

Wed, 23 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hospital vacancy should be full fast
झांसी। मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल को शुरू कराने और सरकारी अस्पतालों में रिक्त पड़े डॉक्टर, कर्मचारियों के पदों को भरने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कोविड की परिस्थति में अस्पताल को चालू कराना और रिक्तियों को भरना बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश भी अछूृता नहीं है और महामारी तेजी से फैल रही है। झांसी में प्रतिदिन न केवल मौतें हो रही हैं, बल्कि बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। वर्तमान हालात में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज आदि जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान मरीजों से पूरी तरह भर चुके हैं और उनमें जगह नहीं बची है। बुंदेलखंड का एकमात्र सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज होने के कारण आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के शिकार मरीज भी झांसी आ रहे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत पदों के सापेक्ष बड़ी संख्या में पदों का रिक्त होने से बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। प्रमुख अधीक्षक से लेकर टेक्नीशियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 560 पद रिक्त हैं। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 500 बेड के अस्पताल की घोषणा की थी। सुपर स्पेशलिटी ब्लाक के उद्घाटन के समय आपने भी इस अस्पताल को जल्द पूर्ण करने की बात कही थी लेकिन इसके लिए प्रदेश सरकार ने धनराशि जारी नहीं की। उन्होंने मांग की कि कोरोना महामारी को देखते हुए तत्काल 500 बेड के अस्पताल के लिए बजट आवंटित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed