फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hospital me marpit karne balo ko bheja jail

अस्पताल में मारपीट करने वालों को भेजा जेल

Sun, 22 Sep 2019 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
hospital me marpit karne balo ko bheja jail
अस्पताल में मारपीट करने वालों को भेजा जेल
विज्ञापन

झांसी। शनिवार की शाम मेडिकल कॉलेज के पास स्थित चिरंजीव अस्पताल में अस्पताल स्टाफ और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को जेल भेजा है। वहीं, कार्रवाई से नाराज तीमारदार के पक्ष ने एसएसपी से मिलकर उनको गलत फंसाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

थाना प्रेमनगर के हंसारी स्थित ग्वालटोली निवासी सोहनलाल के पुत्र अविनाश को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि शनिवार को उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया और मनमाफिक बिल भी थमा दिया। जिसका विरोध करने पर हंगामा होने के बाद मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सक डॉ. श्वेतांक शर्मा की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। रविवार को पुलिस ने इस मामले में निहाल, गुलशन, दमन और विशाल को पकड़कर अदालत में पेश किया। जहां बाद में चारों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से नारार परिजनों व रिश्तेदारों ने देर शाम आवास पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात कर गलत फंसाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पुलिस ने एक तरफ कार्रवाई की है, जो गलत है। ऐसे मेें निष्पक्ष जांच कर मुकदमा खत्म कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed