फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hospital Data not upload commissioner upset

अस्पताल का डेटा अपलोड न होने पर कमिश्नर नाराज

Fri, 24 Jul 2020 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hospital Data not upload commissioner upset
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने एल-वन अस्पताल का पूरा डेटा अपलोड न होने पर नाराजगी जताते हुए इनको तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों की शिकायत को भी निस्तारित करने के लिए सीएमओ को खास निर्देश दिए। आयुक्त सभागार में कोविड-19 की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा मरीजों को किसी तरह की समस्या होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में पुलिस बल के साथ ही संबंधित अधिकारियों को तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एल वन अस्पताल का डाटा तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए। लेबोरेटरी की नियमित सैनिटाइजेशन कराने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मरीज द्वारा शिकायत मिलने पर डॉ. अंशुल जैन को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर आईजी एसएस बघेल, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय, सीएमओ, एडी हेल्थ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed