फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holiday over, crowds of returnees gathered

छुट्टी खत्म, वापसी करने वालों की उमड़ी भीड़

Mon, 21 Mar 2022 09:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Holiday over, crowds of returnees gathered
झांसी। होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस आने-जाने वालों की बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ने लगी है। सोमवार से सभी सरकारी और निजी दफ्तर खुल गए, जिसके चलते बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार को महानगर के बस स्टैंड पर होली की छुट्टी पर घर जाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों की वापसी के चलते जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। कस्बों से आने वाली रोडवेज और निजी बसों में भीड़ इतनी थी कि कई बसों में लोगों को बैठने की जगह नहीं मिली। जिसके चलते कई लोगों को बस में खड़े-खड़े ही यात्रा करनी पड़ी। झांसी से उरई, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ और गोरखपुर सहित ललितपुर, मऊरानीपुर, गरौठा आदि रूटों पर रोडवेज की 130 बसों का संचालन किया जाता है। इन सभी बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन

इस बार होली पर बसों में लोड ज्यादा रहा। सोमवार को सभी सरकारी और निजी दफ्तरों के खुलने के कारण बस अड्डे पर ज्यादा भीड़ रही। 23 मार्च तक यात्रियों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed