फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holi festival toghether brotherhood

भाईचारे के साथ मनाएं होली

Sat, 07 Mar 2020 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Holi festival toghether brotherhood
झांसी। छोटी-छोटी बातों को यदि नजरअंदाज करेंगे तो हमेशा आपसी सद्भाव बना रहेगा। झांसी हमेशा सौहार्द की मिसाल बना रहा है। इस बार भी जिले में भाईचारा कायम रहे, इसको लेकर सभी मिलजुल त्योहार मनाएं। यह बात कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में डीएम आंद्रा वामसी ने कही।
विज्ञापन

एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने कहा कि शांति सौहार्द व अमन कायम रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बिना बगैर जाने पहचाने किसी पर जबरन रंग न डालें और जबरन होली न खेलें। जिले में शांति रहने से सभी का भला होगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर अफवाह वाले मेसेज न करें। सदर बाजार के व्यापारियों ने बताया कि अग्रवाल भवन पर होली के मौके पर कई कार्यक्रम होते हैं। इस भवन के पास एक व्यक्ति कई कुत्ते पाले हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की। व्यापारी अतुल किलपन ने सुझाव दिया कि पुलिस बांधों के आसपास बैरीकेटिंग लगाकर हादसा रोक सकती है। बैठक में राजेश बिरथरे, अंचल अड़जरिया, मौलाना डॉ. कामिल, विनोद अवस्थी, मौलाना मोहम्मद हाशिम विजित कपूर मौजूद रहे। संचालन शहर कोतवाल सुनील तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed