{"_id":"606385c58ebc3ec4ab1a6f25","slug":"holi-festival-jhansi-news-jhs1920489154","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलीः खूब बरसा रंग, जमकर हुआ होली का हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलीः खूब बरसा रंग, जमकर हुआ होली का हुड़दंग
विज्ञापन
लक्ष्मीगेट बाहर एक दूसरे को रंगों गुलाल लगा कर होली खेलते नागरिक। अमर उजाला
फोटो...
खूब बरसा रंग, जमकर हुआ होली का हुड़दंग
सब हेड... महानगर में हर ओर नजर आई त्योहार की मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार को महानगर में होली पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। जमकर अबीर - गुलाल उड़ा और रंगों की खूब बौछार हुई। खासतौर पर बच्चों व युवाओं में होली को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। महिलाओं ने भी खूब होली खेली। दिन भर मिलने - मिलाने और एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। हर कोई होली के रंगों में रंगा नजर आया।
रविवार की रात होलिका दहन के बाद से ही होली की शुरुआत हो गई थी। रात में ही लोगाें ने एक- दूसरे को अबीर - गुलाल लगाना शुरू कर दिया था। सोमवार की सुबह से ये क्रम जारी रहा। बच्चों ने सुबह से ही हाथों में पिचकारी थाम ली थी और शुरू हो गया था एक- दूसरे को रंगने- रंगाने का दौर। युवा निकल पड़े थे टोलियां बनाकर हाथों में गुलाल की बोरियां थामकर। सड़कों को रंगों से सराबोर करती हुईं युवाओं की टोलियां दिन भर महानगर की सड़कों पर धमाचौकड़ी मचाती रहीं।
इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी एक- दूसरे को खूब रंगा। मुहल्ले - कॉलोनियों में महिलाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंगती नजर आईं। होली के फिल्मी गीतों की धुनों पर लोग थिरकते नजर आए। सुबह से लेकर दोपहर तक खूब धमाल हुआ। इस दौरान शौकीनों ने शौक पूरा करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह महफिलें सजी दिखाई दीं। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के मद्देनजर तमाम लोगों ने गले- मिलकर मुबारकबाद देने से परहेज किया। शुभकामनाओं के साथ माथे पर तिलक लगाया और बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।