फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holi festival due train croud

ट्रेनों में होली को लेकर भीड़ बढ़ी

Sat, 07 Mar 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Holi festival due train croud
झांसी। ट्रेनों में होली की भीड़ का बढ़ना शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में मजदूर दिल्ली, पंजाब, मुंबई, सूरत से अपने घरों को लौटना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

होली पर विभिन्न शहरों में नौकरी, मजदूरी या पढ़ाई कर रहे हजारों लोग अपने घर लौटते हैं। सबसे अधिक बुंदेलखंड के अलग- अलग हिस्सों में रहने वाले कई लोग दिल्ली, पंजाब, मुंबई, सूरत आदि शहरों में मजदूरी करते हैं। इन सभी ने अब होली पर अपने घर लौटना शुरू कर दिया है। इससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भीड़ रही।
वहीं, होली पर पर्यटन और धार्मिक स्थलों की तरफ जाने वाले यात्रियों को अब कई ट्रेनों में वेटिंग का टिकट भी नहीं मिल रहा है। यात्रियों को अब ट्रेन चलने के एक दिन पहले मिलने वाली तत्काल सेवा से ही कंफर्म सीट मिल सकती है।
विज्ञापन

आरपीएफ की तीन टीमें रख रहीं नजर
यात्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए आरपीएफ ने तीन टीमों का गठन किया है। आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने बताया कि महिला टीम झांसी से बीना, झांसी से ग्वालियर और झांसी से उरई के बीच महिला यात्रियों की सुरक्षा पर नजर रख रही है। एक टीम की चेन पुलिंग और बदमाशों पर नजर रख रही है। तीसरी टीम की सादा कपड़ों में बदमाशों को खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफर के दौरान ये सावधानियां बरतें
- पर्स व रुपये पेंट के पीछे की जेब में न रखें।
- टिकट लेते समय, ट्रेन में चढ़ते वक्त विशेष सावधानी बरतें।
- चलती ट्रेन में दूसरे की बातों में आकर खानपान न खाएं।
- जिस बैग, पर्स या अन्य वस्तु में पैसे रखे हों, उसको इधर-उधर न रखें।
- कोच के गेट के पास खड़ा होने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed