{"_id":"63dfede1a50a511e7b6a04df","slug":"hindu-fight-together-take-money-akhilesh-jhansi-news-jhs238352936-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं को लड़ाने के लिए अखिलेश ने आतंकवादियों से लिया पैसा: वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं को लड़ाने के लिए अखिलेश ने आतंकवादियों से लिया पैसा: वेदांती
विज्ञापन
झांसी। भाजपा के पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे रामविलास वेदांती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह ने हिंदू-मुसलमानों को लड़ाया। अब अखिलेश यादव हिंदुओं को दलित, पिछड़ा और अगड़े के नाम पर तोड़ना चाह रहे हैं। ये अंतरराष्ट्रीय षड़यंत्र है। इसके लिए अखिलेश ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों से पैसा लिया है।
मढ़िया महादेव मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय हिंदू विरोधी गिरोह बना हुआ है। गिरोह द्वारा भारत के लोगों को जाति, छुआछूत के नाम पर आपस में लड़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों द्वारा पैसा दिया जाता है। वेदांती ने कहा कि रामचरित मानस निर्विवाद है। 108 भाषाओं में इस धार्मिक ग्रंथ का अनुवाद है। पूरे विश्व का कोई ऐसा देश नहीं है, जहां रामचरित मानस का पाठ न किया जाता हो। कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में जब विपक्षी दल फेल हो गए तो हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाने के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। तय हुआ कि हिंदुओं की धार्मिक आस्था समाप्त की जाए। इसके लिए गोस्वामी तुलसीदास को आधार बनाया गया। गोस्वामी तुलसीदास पर इस प्रकार कीचड़ उछालना राजनीतिक षड़यंत्र है।
स्वामी प्रसाद की जगह तिहाड़ या नैनी जेल में होनी चाहिए
पूर्व सांसद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की जगह अब लखनऊ में नहीं होनी चाहिए। उन्हें तिहाड़ या नैनी जेल में होना चाहिए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करेंगे कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले षड़यंत्रकारियों के लिए ऐसा कानून बने कि जब तक जिंदा रहें, तब तक जेल में रहें। स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा के भाजपा से सांसद होने के सवाल पर बोले कि समय आने पर पार्टी उचित निर्णय लेगी।
विज्ञापन
मढ़िया महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पीएम से होगी बात
रामविलास वेदांती ने कहा कि मढ़िया महादेव मंदिर में पहली बार आया हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ भी पिछले साल मंदिर आ चुके हैं। जैसे काशी विश्वनाथ और विंध्यवासिनी कॉरिडोर बना है, वैसा ही मढ़िया महादेव मंदिर का चारों ओर से सौंदर्यीकरण हो, इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम से चर्चा करेंगे।