फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hindi has played an important role in the freedom movement

स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी का राह अहम योगदान

Wed, 15 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hindi has played an important role in the freedom movement
झांसी। आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा घटना के शताब्दी समारोह के तहत हिंदी दिवस पर राजकीय संग्रहालय की क्षेत्रीय इकाई, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा स्वतंत्रता संग्राम एवं हिंदी साहित्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. मुन्ना तिवारी ने बताया कि हाल ही में हुए अंतरराष्ट्रीय शोध में पाया गया कि विश्व में हिंदी से सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। विदेशियों में भी यह भाषा लोकप्रिय होती जा रही है। मोहन नेपाली ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में स्वतंत्रता परक काव्य रचना करना दुष्कर था। उन्होंने कहा कि झांसी जिले के कवि सियाशरण गुप्त एवं सुभाष चंद्र बोस से मुलाकात का वर्णन किया। समाजसेवी डॉ. नीति शास्त्री ने हिंदी को हृदय की भाषा बताया। विमलेंदु अड़जरिया ने वीर रस की कविता का पाठ किया। मुकुंद मेहरोत्रा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं नेहरू जी के हिंदी में हुए संवाद एवं उसके विलक्षण प्रभाव का उल्लेख किया। डॉ. एसके दुबे ने कहा कि बहादुर कवियों और साहित्यकारों का कार्य स्वतंत्रता से पहले किसी भी क्रांतिकारी से कम नहीं था। जीवनधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कवियों को स्वतंत्रता आंदोलन में जन-जन में वीरता का संचार करने वाला बताया। इस मौके पर डॉ. अशोक मुस्तारिया, सुदर्शन शिवहरे, अनिल कुशवाहा, मुकेश कुमार, मुकेश रायकवार, रमेश प्रसाद, रिंकी श्रीवास्तव, दिव्या प्रजापति, सियाराम, ओम प्रकाश, अरविंद, संजय, मनीष मौजूद रहे। डॉ. मनमोहन मनु ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed