फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   high blood pressure is silent killer

साइलेंट किलर है हाई बीपी: डॉ. सिंह

Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
high blood pressure is silent killer
साइलेंट किलर है हाई बीपी: डॉ. सिंह
विज्ञापन

झांसी। ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरआर सिंह ने कहा कि हाई बीपी साइलेंट किलर होता है। ऐसे में 40 साल के बाद समय-समय पर इसकी जांच जरूर कराई जानी चाहिए। नियमित दवाओं के सेवन करने से जोखिम से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव से ग्रसित रहता है। जिस कारण उसे कई मानसिक बीमारियों के साथ उच्च रक्तचाप जैसी बीमारी भी जकड़ में ले लेती है। उच्च रक्तचाप होने की संभावना बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा होती है। इसलिए 40 साल की उम्र के बाद समय-समय पर इसकी जांच करवानी चाहिए। नमक, वसा युक्त भोजन का सेवन मोटापा, शिथिल जीवनशैली, मानसिक तनाव, मदिरापान, धूम्रपान आदि में भी ब्लड प्रेशर बढ़ाने में सहायक होते हैं। चिंता का विषय है कि आजकल स्कूल जा रहे बच्चों में भी इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। यह प्राय: खानपान और मोटापे से जुड़ा हुआ है। ब्लड प्रेशर के लगातार बढ़ने से शरीर में सबसे ज्यादा चार अंगों को क्षति पहुंचती हैं। इनमें ह्रदय, गुर्दे, मस्तिष्क, आंखें प्रमुख हैं। र्हाई बीपी से सिर भारी होना, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, थकावट, सांस फूलना और सुस्ती रहने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed