फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hi Inflation: Cylinder and oil prices rising at an uncontrollable pace

हाय महंगाई: बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहीं सिलेंडर और तेल की कीमतें

Fri, 08 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hi Inflation: Cylinder and oil prices rising at an uncontrollable pace
झांसी। दिनों दिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। सिलेंडर और पेट्रोल की कीमतें बेकाबू रफ्तार से बढ़ रही हैं। सिलेंडर के दामों में फिर से इजाफा होने के चलते अब ये 933 रुपये का हो गया है। जबकि, पेट्रोल की कीमतें भी 100 रुपये के करीब पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

सिलेंडर महंगा होने से सबसे ज्यादा गृहणियां परेशान हैं। उन्हें सिलेंडर भरवाने के लिए दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। अब 15 रुपये का इजाफा होने के बाद बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 933 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल की कीमतें पर भी अंकुश नहीं लग पाया है। लगभग 25 पैसे बढ़ने के बाद झांसी में पेट्रोल 99.89 से लेकर 99.93 रुपये में बिक रहा है। आम जनता का कहना है कि तेल और सिलेंडर की कीमतों में कमी होने जरूरी है। इसकी कीमतें घटेंगी तो महंगाई पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन

गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने की वजह से किचन का बजट गड़बड़ा गया है। इसकी दरों में कमी आनी चाहिए। - सुरभी पाठक।
सिलेंडर में फिर से 15 रुपये तक का इजाफा हो गया है। अब तो लगता है कि सिलेंडर जल्द एक हजार में मिलेगा। - शिल्पी राय।
साल भर में सिलेंडर के दामों में दो सौ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। कीमतें कम होने पर ही राहत मिलेगी। - प्रियंका।
एक साल पहले सिलेंडर 650 रुपये तक मिल जाता था, अब 933 में मिल रहा है। इतनी तेजी से दाम नहीं बढ़ने चाहिए। - नेहा।
पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। तेल कंपनियों को इनकी कीमतों में जल्द कमी लानी चाहिए। - नृपेंद्र सिंह गौर।
झांसी में भी पेट्रोल के दाम अब सौ रुपये के करीब पहुंच गए हैं। अब तो सोच-समझकर ही वाहन चलाना पड़ता है। - दीपक पस्तोर।
तेल कीमतें बढ़ने से महंगाई भी बढ़ी है। माल-भाड़ा महंगा होने का असर दूसरी चीजों पर पड़ा है। इस पर नियंत्रण हो। - दिनेश आर्या।
पेट्रोल की कीमतों में सब्सिडी दी जानी चाहिए। यदि ऐसे ही तेल की कीमतें बढ़ती रहीं तो आम आदमी परेशान हो जाएगा। - अमित शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed