{"_id":"631101fa971f4b0dd430fcaf","slug":"hell-skeleton-sent-to-lucknow-for-forensic-and-dna-test-jhansi-news-jhs227900671","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरकंकाल फ ोरेंसिक व डीएनए जांच के लिए लखनऊ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरकंकाल फ ोरेंसिक व डीएनए जांच के लिए लखनऊ भेजा
विज्ञापन
गुरसराय। ग्राम बरौरा निवासी मृतक युवक का एक हफ्ते बाद खेत पर मिले नर कंकाल को फ ोरेंसिक एवं डीएनए जांच के लिए लखनऊ भेजा गया । परिजनों ने घटना स्थल पर पड़े कपड़े व जूतों की पहचान के बाद नर कंकाल की पहचान की
थी।
ब्लॉक बामौर के ग्राम बरौरा निवासी मृतक की पत्नी सुनीता ने थानाध्यक्ष गुरसराय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका पति करन सिंह 23 अगस्त को लगभग दोपहर दो बजे घर पर यह कह कर गए थे कि वह ग्राम भड़ोकर किसी काम से जा रहे हैं। इसके बाद वह शाम तक घर पर वापस नहीं आए तो हम सभी लोगों ने खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी जानकारी की थी लेकिन वह कहीं नहीं मिले। इसके बाद दूसरे दिन गुरसराय पुलिस को सूचना दी थी। इस पर गुरसराय पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। जब 30 अगस्त मंगलवार की रात्रि भड़ोकर में आयोजित भंडारे में बरौरा गांव के लोग शामिल होने जा रहे थे तो रास्ते में एक खेत के किनारे गांव के व्यक्ति का पैर वहां पड़े जूते से जा टकराया तो लोगों ने मोबाइल जलाकर देखा तो वहां एक कंकाल पड़ा दिखा। इसको लेकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। 31 अगस्त बुधवार की सुबह करन सिंह के परिजनों सहित गांव के लोग खेत पर पड़े नर कंकाल के पास जाकर देखा तो वहां पर मृतक करन सिंह के कपड़े सहित जूते वहां पड़े मिल थे। जिसकी सूचना परिजनों ने गुरसराय पुलिस को दी थी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद 1 सितंबर को नर कंकाल को डीएनए व फ ोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।