{"_id":"5f7a22d38ebc3e9bab1b7d3d","slug":"held-reporters-news-jhs1778530173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी से बरामद हुई किशोरी, प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी से बरामद हुई किशोरी, प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
held
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की पुलिया नंबर नौ से लापता किशोरी को रविवार सुबह पुलिस ने पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक आरपीएफ कर्मी के आउट हाउस से बरामद कर लिया गया। पुलिस इस मामले में आरपीएफ कर्मी को भी पड़ककर थाने ले आई। इससे थाने में काफी समय तक हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा। बाद में कर्मी को जाने दिया गया। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण के शक में मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को किशोरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिया नंबर नौ के इलाहाबादी मुहल्ले से शनिवार की शाम 17 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने मुहल्ले के कुछ युवकों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। उनको शक था कि नगर परिसर में रहने वाले उसके प्रेमी ने उसका अपहरण किया है। पहले उन्होंने प्रेमनगर क्षेत्र के इमामबाड़ा मुहल्ले में रहने वाले युवक के एक दोस्त को पकड़ा। इसके बाद वे सब उसे लेकर नगर निगम परिसर स्थित प्रेमी के घर पहुंच गए, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में दोस्त की उन लोगों ने मिलकर जमकर पिटाई की। उसे लेकर वे पुलिया नंबर नौ पहुंच गए। इधर, सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस पुलिया नंबर नौ पहुंच गई। पुलिस ने यहां से दोस्त को तो छुड़ा लिया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में दूसरे थानों की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, जब घटना का पता प्रेमी को चला तो वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया। जब प्रेमी ने बताया कि किशोरी उसके पास नहीं आई, तब पुलिस परेशान हो गई कि आखिर किशोरी कहां गई? पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किशोरी के मोबाइल की लोकेशन की मदद से रविवार की सुबह चार बजे पश्चिमी रेलवे कॉलोनी स्थित एक आरपीएफ कर्मी के आवास के आउट हाउस से उसे बरामद कर लिया। पुलिस आरपीएफ कर्मी को भी थाने ले आई।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। इस बात को लेकर परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इस बात से नाराज होकर वह सीपरी बाजार में रहने वाली अपनी एक सहेली के घर चली गई थी। सहेली ने उसे रात में करारी स्थित कांशीराम कॉलोनी में अपने एक खाली घर में भेज दिया, लेकिन वहां उसे अच्छा नहीं लगा तो वापस लौट आई। बाद में सहेली ने उसे आउट हाउस में रहने वाली अपनी मां के घर पर रुकवा दिया।
विज्ञापन
इधर, अपने साथी को छुड़ाने के लिए कई आरपीएफ दरोगा व कर्मी थाने पहुंच गए। इससे गहमागहमी का माहौल बन गया। बाद में आरपीएफ -कर्मी को छोड़ दिया गया। वहीं, पुलिस ने नगर निगम परिसर में रहने वाले प्रेमी रहीश के खिलाफ शक के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेमी व किशोरी पुलिस की हिरासत में हैं। इस मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।