फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   heavy rain relif

कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश, बड़ी राहत

Fri, 22 Sep 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
heavy rain relif
rain, jhansi news - फोटो : demo
कई दिनों से चल रहा बारिश का टोटा नवरात्र के पहले दिन दूर हो गया। दिनभर कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बरसात होती रही। इससे एक ओर जहां धरती की प्यास बुझी, दूसरी ओर तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। ललितपुर और आसपास क्षेत्रों में इसी तरह बारिश हुई। इस सीजन की यह दूसरी सबसे ज्यादा होने वाली बरसात है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह तड़के पांच बजे से बारिश होने लगी। इसके बाद लगातार रुक-रुककर पानी गिरता रहा। कभी वर्षा तेज होने लगती, कभी रिमझिम। घने बादल छाए रहने से पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। इससे लोगों को खासी राहत मिली। पिछले कई दिन से लगातार उमस से लोग बेहाल थे। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे थे। बुधवार तक जिले का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास मना हुआ था, वो बृहस्पतिवार को लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लगातार बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी। लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली। मौजूदा सीजन की यह दूसरी सबसे ज्यादा होने वाली बारिश है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को लगभग 35 मिलीमीटर वर्षा हुई है। आगे दो-तीन दिन और पानी बरस सकता है।
विज्ञापन

बॉक्स..
फसल को बहुत फायदा
लगभग सूख पड़ जाने की वजह से फसल को लेकर अब तक की स्थिति बहुत खराब थी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब मूंगफली की फसल अच्छी हो जाएगी। सूखे की वजह से मूंगफली का दाना कमजोर रह गया था, अब भर जाएगा। वहीं, धान की खेती को लेकर किसान परेशान थे। बारिश से इसको भी फायदा होगा। इसके अलावा सोयाबीन, धान, अरहर आदि खड़ी फसलों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा भविष्य में चना, मटर, मशहूर, सरसों, अलसी, जौ, गेहूं आदि की फसल की बुवाई होनी है। बारिश की कमी के कारण जमीन में नमी नहीं थी। अब नमी हो जाने के कारण इन फसलों की भी बुवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed