फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heavy opposition to the team that reached to remove encroachment, traders sitting on dharna in front of JCB

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का भारी विरोध, जेसीबी के आगे धरने पर बैठे व्यापारी

Tue, 19 Jul 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Heavy opposition to the team that reached to remove encroachment, traders sitting on dharna in front of JCB
झांसी। महानगर के सुभाष गंज में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पार्षदों और व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए जेसीबी मशीन के सामने ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे उप नगर आयुक्त भी समझाने में नाकाम रहे। भारी विरोध के चलते नगर निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सुभाष गंज से छनियापुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर काफी समय से लोहे के चार खोखे रखे होने के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया है। जिससे हर समय यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। शिकायत पर नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण को हटाने पहुंची तो व्यापारियों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। मौके पर कई पार्षद भी व्यापारियों के समर्थन में पहुंच गए। पार्षदों और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि टीम द्वारा सिर्फ एक ही जगह को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर अतिक्रमण है पहले उसको हटाया जाए। काफी समझाने के बाद भी पार्षद नहीं माने तो नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उप नगर आयुक्त अमित सिंह ने व्यापारियों से वार्ता कर समझाने की कोशिश की लेकिन पार्षद अन्य जगहों का अतिक्रमण भी हटाने पर अड़े रहे। कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। वार्ता के बाद हल नहीं निकलने पर नगर निगम की टीम को कार्रवाई किए बिना ही लौटना पड़ा। इस मौके पर पाषर्द आशीष रायकवार, बंटी सोनी, निर्दोष अग्रवाल, नीरज गुप्ता, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर प्लानिंग को तैयार कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed