फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   heart attack case increase in winter

सर्दियों में बढ़ा ह्रदय रोगियों में हार्ट अटैक का खतरा

Mon, 21 Dec 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
heart attack case increase in winter
सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

- इन दिनों बीपी बढ़ा रहता, रक्त की आपूर्ति की कमी से रक्त वाहनियां सिकुड़ जातीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सर्दियों का ग्राफ जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ह्रदय, मधुमेह, बीपी समेत विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ गया है। अस्पतालों में कई मामले पहुंच भी रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

ठंड के मौसम में धुआं और प्रदूषण वातावरण में जमीनी स्तर पर घिरे रहने से छाती में संक्रमण और सांस लेने की समस्याएं पैदा करते हैं। सर्दियों में बीपी बढ़ा रहता है और रक्त की आपूर्ति की कमी के कारण रक्त वाहनियां सिकुड़ जाती हैं। चूंकि, इस मौसम में पसीना नहीं आता। अतिरिक्त पानी फेफड़ों में जमा होने से हार्ट फेल्योर के मामले होते हैं। सर्दियों में लोग ज्यादा कैलोरीयुक्त आहार लेने लगते हैं। इस कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की संभावना अधिक होती है। ब्लड सर्कुलेशन अवरुद्ध होने लगता है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता का कहना है कि पिछले सात दिनों में स्ट्रोक के 12 और हार्ट अटैक के पांच मरीज आ चुके हैं। ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा का कहना है कि इन दिनों हृदय के मरीज बीपी नियंत्रित रखें और खानपान संतुलित रखें। हरी-सब्जियां और फूल खूब खाएं।
विज्ञापन

ये ध्यान दें
- सादा, संतुलित और पौष्टिक खाना खाएं।
- ज्यादा तेल-घी और मसाले वाला खाना न खाएं।
- एल्कोहल और सिगरेट से दूर रहें।
- क्रीमयुक्त दूध के बजाय स्किम्ड मिल्क लें।
- रोज हरी सब्ज्यिां और फल जरूर खाएं।
ऐसे करें बचाव
- व्यायाम न छोड़ें।
- ठंड में घर के अंदर योग, मेडिटेशन करें।
- नमक और पानी का सेवन कम करें।
- बीपी की नियमित मॉनीटरिंग करें।
- सोने से पहले दो मिनट गर्म पानी से भाप लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed