{"_id":"621bd262ba64330d425de112","slug":"health-facilities-of-railway-employees-will-be-expanded-jhansi-news-jhs2158185139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल कर्मचारियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। आने वाले दिनों में वे आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में भी अपना इलाज करा सकेंगे। योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी तेजी से जारी है।
रेल प्रशासन द्वारा अपने कर्मचारियों व उनके परिजनों को इलाज की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। रेलवे अस्पतालों के अलावा उनका रेल प्रशासन के पैनल में शामिल अन्य अस्पतालों में भी इलाज कराया जाता है। लेकिन, अब रेलवे अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा विस्तृत करने जा रहा है। आयुष्मान योजना में शामिल अस्पतालों में भी रेल कर्मचारियों को इलाज मुहैया कराने की योजना पर काम किया जा रहा है। इन अस्पतालों में भी कर्मचारियों व परिजनों का कैशलेस इलाज होगा। इसके लिए कर्मचारियों का डाटा ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) से जोड़ा जा रहा है। ये काम रेल-टेल द्वारा किया जा रहा है। यूनिक आईडी के जरिये कर्मचारी आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में कैशलैस इलाज की सुविधा हासिल कर सकेंगे। कर्मचारियों को किसी भी तरह की कागजी प्रक्रिया नहीं करनी होगी। कार्ड के माध्यम से उनका इलाज से जुड़ा सारा काम हो जाएगा। इलाज से जुड़ा डाटा रेलवे के पास भी सुरक्षित रहेगा।