फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health facilities of railway employees will be expanded

रेल कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

Mon, 28 Feb 2022 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Health facilities of railway employees will be expanded
झांसी। रेल कर्मचारियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। आने वाले दिनों में वे आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में भी अपना इलाज करा सकेंगे। योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी तेजी से जारी है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन द्वारा अपने कर्मचारियों व उनके परिजनों को इलाज की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। रेलवे अस्पतालों के अलावा उनका रेल प्रशासन के पैनल में शामिल अन्य अस्पतालों में भी इलाज कराया जाता है। लेकिन, अब रेलवे अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा विस्तृत करने जा रहा है। आयुष्मान योजना में शामिल अस्पतालों में भी रेल कर्मचारियों को इलाज मुहैया कराने की योजना पर काम किया जा रहा है। इन अस्पतालों में भी कर्मचारियों व परिजनों का कैशलेस इलाज होगा। इसके लिए कर्मचारियों का डाटा ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) से जोड़ा जा रहा है। ये काम रेल-टेल द्वारा किया जा रहा है। यूनिक आईडी के जरिये कर्मचारी आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में कैशलैस इलाज की सुविधा हासिल कर सकेंगे। कर्मचारियों को किसी भी तरह की कागजी प्रक्रिया नहीं करनी होगी। कार्ड के माध्यम से उनका इलाज से जुड़ा सारा काम हो जाएगा। इलाज से जुड़ा डाटा रेलवे के पास भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed