{"_id":"6196b718dc0d830553079d36","slug":"health-department-has-constituted-11-teams-four-will-run-with-pm-jhansi-news-jhs2090913179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने गठित कीं 11 टीमें, चार पीएम के साथ चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने गठित कीं 11 टीमें, चार पीएम के साथ चलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को होने वाले दौरे के चलते स्वास्थ्य विभाग ने 11 टीमों का गठन कर लिया है। एंबुलेंस में चार टीमें प्रधानमंत्री के साथ चलेंगी। जबकि, दो-दो टीम मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री के साथ और एक टीम राज्यपाल के साथ फ्लीट में शामिल होगी। वहीं एक-एक टीम सर्किट हाउस और एयरपोर्ट में रहेगी।
हर टीम में चार-चार डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसमें सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, एनेस्थीसिया और फिजीशियन के चिकित्सक रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दौरे के मद्देनजर तीन एसीएमओ और दो डिप्टी सीएमओ की टीम बनाई गई है। जोकि एंबुलेंस में तैनात सभी डॉक्टर, स्टाफ से समन्वय रखेंगी। शुक्रवार सुबह आठ बजे ड्यूटी में तैनात सभी चिकित्सक और स्टाफ सीएमओ ऑफिस में आ जाएगा। उन्हें वहीं पर ड्यूटी का कार्ड दे दिया जाएगा। टीमें आरआई के पास जाकर फ्लीट में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि सभी का कोरोना का आरटीपीसीआर टेस्ट करा लिया गया है।
कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन
किले के मैदान पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होना है। सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। यहां पर भी कोविड हेल्प डेस्क की चार टीमें बनाई गई हैं। टीमें कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को हाथ सैनिटाइज कराएंगी। साथ ही मास्क भी वितरित करेंगी।