{"_id":"720429ad91b2ca3aadb80740e779d6f3","slug":"health-centers-will-be-grading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों की होगी ग्रेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों की होगी ग्रेडिंग
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को जनपद स्तरीय क्वालिटी एश्यारेंस कमेटी की पहली बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी ब्लाकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएमओ ने सभी से नसबंदी का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि हाल ही में 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष सीएमओ हैं। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना है। शुक्रवार को हुई पहली बैठक में प्रस्तुतीकरण के जरिए जनसंख्या दिवस के बारे में समझाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने कहा कि सभी ब्लाकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नसबंदी को आवंटित लक्ष्य समय रहते पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों को अपने-अपने यहां क्वालिटी वर्क करना है। कमेटी इसकी स्कोरिंग करेगी। उसी आधार पर सभी केंद्रों को नंबर अथवा ग्रेडिंग दी जाएगी।
चिरगांव, बबीना टीकाकरण में पिछड़े
झांसी। देर शाम सभी ब्लाकों के स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान चिरगांव, बबीना सीएचसी टीकाकरण में सबसे पिछड़े मिले, इन्हें जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा भी कई सीएचसी, पीएचसी अलग-अलग कार्यक्रमों में पिछड़े मिले, जिस पर सीएमओ ने उन्हें चेतावनी दी।