फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health center physician registrants found

स्वास्थ्य केंद्र में कुलसचिव को नहीं मिले चिकित्सक

Fri, 28 Aug 2015 11:35 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में अपनी पत्नी की जांच करवाने पहुंचे कुलसचिव को कोई चिकित्सक नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर चार चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। प्रतिदिन हर चिकित्सक को महज चार घंटे बैठने के एवज में पांच सौ रुपये मिलते हैं। इस हिसाब से महीने का मानदेय पंद्रह हजार होता है, लेकिन चिकित्सक केंद्र में चंद घंटे भी गुजारने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को इसकी पोल कुलसचिव अखिलेश चंद्र के सामने खुल गई। कुलसचिव अपनी पत्नी की जांच कराने के लिए शाम करीब तीन बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो उन्हें कोई भी चिकित्सक वहां नहीं मिला। इस पर वह बिफर गए और वहां मौजूद कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त की। सूत्रों की मानें तो संविदा पर तैनात डॉक्टर ठीक तरह से अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। सिर्फ रजिस्टर पर उनकी उपस्थिति फुल टाइम होती है। अकसर डॉक्टर निर्धारित समय से देरी से आते हैं और पहले चले जाते हैं। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि डॉक्टर आए बिना ही उपस्थिति लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed