फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   health aprajeta amar ujala

सेहत का जाना हाल और दिया परामर्श

Wed, 27 Feb 2019 01:17 AM IST
jhansi Published by: Pragyan dubey Updated Wed, 27 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
health aprajeta amar ujala
प्रशासन - फोटो : amar ujala
झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों समेत दो सैकड़ा लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। इस दौरान टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट और दवाओं का वितरण हुआ। कार्यक्रम में सभी ने शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के सहयोग से भट्टागांव सिंगर्रा स्थित एच एस कान्वेंट स्कूल (मदरसा सिद्दीकी) में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नीमा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह और डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता विश्वारी ने स्कूली बच्चों व स्टाफ के दांतों का परीक्षण किया। साथ ही, दांतों को साफ रखने के तरीके बताए। नीमा के झांसी चैप्टर के सचिव डॉ. देवेश रावत व उपाध्यक्ष डॉ. विक्रम आनंद ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। कोषाध्यक्ष डॉ. शशांक कोटिया व डॉ. सौरभ तिवारी ने दवाएं वितरित कीं। इस दौरान कृमि, शरीर में रक्त की कमी और मौसम जनित बीमारियों की दवाएं वितरित की गईं। शिविर की अध्यक्षता करते हुए नीमा की झांसी चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा भार्गव ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलावों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नसीम, मालती, शाईना, मुस्कान, निशा, ज्योति, इमरान, आसिफ आदि मौजूद रहे। आभार मोहम्मद तारिक खान ने जताया। जबकि, इससे पूर्व सभी चिकित्सकों का स्वागत स्कूल की प्रधानाचार्य तरन्नुम खान व प्रबंधक तारिक खान ने किया।

शिविर में बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने का काम किया गया। इससे बालिकाओं के भ्रम दूर हुए।
- तरन्नुम परवीन, शिक्षिका

बच्चों को दांतों की साफ - सफाई के तरीके बताए गए। साथ ही, उन्हें टूथ पेस्ट व ब्रश नि:शुल्क प्रदान किए गए। इससे बच्चे दांतों की साफ - सफाई के प्रति प्रेरित होंगे।
- मालती कुमारी, शिक्षिका

सेहतमंद रहने के लिए स्वच्छ भी रहना होगा। क्योंकि, गंदगी तमाम बीमारियों की जड़ होती है। हम स्वच्छ रहें और आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखें। बीमारियां पास भी नहीं फटकेंगी।

- महक, छात्रा

सेहत के प्रति लोगों को जागरूक रहना जरूरी है। शिविर में स्वास्थ्य से संबंधी विभिन्न जानकारियां मिलीं। इसका लाभ हम तो लेंगे ही, साथ ही परिवार के लोगों को भी बताएंगे।
- अर्शी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed