फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   head was crushed with stone and brought dead

पत्थर से सिर कुचलकर की थी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की हत्या

Sat, 17 Aug 2019 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
head was crushed with stone and brought dead
पत्थर से सिर कुचलकर की थी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की हत्या
विज्ञापन

ललितपुर। तीन दिन पहले 13/14 अगस्त की रात को शहर के कसाई मंडी मुहल्ला में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सनी की हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहसिन को एसओजी समेत चार टीमों ने चौबीस घंटे में ही यानि 15 अगस्त को तालबेहट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों का शराब पीकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता से झगड़ा हो गया था। नशे की हालत में आवेश में आकर उन्होंने हत्या कर दी।
गत दिवस बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पत्रकारों को बताया कि 14 अगस्त की देर रात को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एवं चौबयाना निवासी इंदर राजा के पुत्र योगेंद्र सिंह उर्फ सनी राजा की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी मोहसिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों एवं सरिया व पत्थर से सिर कुचलकर सनी राजा की हत्या कर दी थी। घटना के बाद यह दो संप्रदायों के बीच का मामला होने के कारण शहर में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की संभावना पैदा हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता एवं तालबेहट सीओ के अलावा घटना के शीघ्र खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम व थाना कोतवाली पुलिस के साथ ही अन्य दो टीमें गठित की, जिसमें सर्विलांस टीम को भी शामिल किया गया था। सभी टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। जिसके बाद विगत दिवस 15 अगस्त को उक्त टीमों ने मुख्य आरोपी मोहसिन को तालबेहट के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन नामजद आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उक्त हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ (धारदार हथियार), घटना के समय पहने हुए अभियुक्त के खून लगे कपड़े एवं एक मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपी मोहसिन पर हत्या के उक्त मामले के साथ ही धारा 404 (संपत्ति जब्त करने की धारा) भी बढ़ाई गई है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी को आर्म्स एक्ट, हत्या और जानलेवा हमला के मामले में न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने हत्यारोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था, जो हत्यारोपी को पकड़ने वाली टीमों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन टीमों को मिली सफलता
सनी राजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया था। पहल टीम में सीओ सदर राजा सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आलोक सक्सेना, उपनिरीक्षक मोहित यादव, यशवंत सिंह, मुलायम सिंह, कांसटेबिल रवीश कुमार, दूसरी स्वॉट टीम में स्वॉट टीम प्रभारी राजकुमार, हेड कांसटेबिल शत्रुंजय सिंह, थान सिंह, रमेश शुक्ला, जायद अली, मनमोहन, इमरान खान, अमित पाठक, तीसरी सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन, का.रविंद्र प्रताप सिंह, रजनीश चौहान, चौथी टीम में उपनिरीक्षक अनवर अहमद, मोहम्मद शफीक, अजमत उल्ला, सुनील, पर्वत सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रशेखर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का है पुराना आपराधिक इतिहास
सनी राजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहसिन पर पूर्व से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज चल रहे हैं। इसके बाद भी वह खुले आम खूनी खेल खेलता रहा। आरोपी मोहसिन पर पूर्व से मारपीट, जान से मारने की धमकी, लूट, जानलेवा हमला करने, गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज चल रहे हैं। और अब हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed