{"_id":"5f74de388ebc3e9bbb18c829","slug":"hathras-nirbaya-case-justice-jhansi-news-jhs177552298","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की निर्भया को मिले इंसाफ, श्रद्धांजलि देने उमड़े झांसी वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की निर्भया को मिले इंसाफ, श्रद्धांजलि देने उमड़े झांसी वाले
विज्ञापन
हाथरस की बेटी के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हाथरस की निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए झांसी के लोग भी आगे आकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद लोगों में आक्रोश और निर्भया के लिए गम नजर आ रहा है। बुधवार को महानगर में तमाम सामाजिक संगठनों और लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर निर्भया को श्रद्घांजलि दी। साथ ही, प्रदेश सरकार से महिला अपराधों पर रोक लगाने और हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की।
महानगर में आसरा सोसाइटी ने इलाइट चौराहे पर बेटी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई। इस दौरान कैंडल जलाकर निर्भया को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष पूजा शर्मा, बंटी शर्मा, संतराम पेंटर, एडवोकेट अशोक शर्मा, प्रदीप तिवारी, सीमा सिंह तिवारी, कुसुम कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, उर्मिला वर्मा, मोनिका गुर्जर, रीता, दीपा यादव, नेहा केवट, कीर्ति, प्रियंका गुप्ता, राजेश राय, प्रसून शिवहरे मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने बैठक कर श्रद्धाजंलि दी। साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर महेश चौहान, जितेंद्र कागरे, प्रदीप चौहान, रूपेश मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने इलाइट चौराहे पर कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि दी। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुभाष माते, कुंदनलाल, सुरेश ठेकेदार, नरेश डागौर मौजूद रहे। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, राहुल रिछारिया, राजेंद्र रेजा, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, मनीराम कुशवाहा मौजूद रहे। श्रीकृष्ण महासभा ने बीकेडी चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्वदेश यादव, उत्कर्ष यादव, रितिक यादव, मोहित यादव, सोहित यादव, रवि सिमरधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ के नेतृत्व में डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर लालाराम अहिरवार, विनोद गौतम, भूपेंद्र आर्य, जयपाल अहिरवार, रविकांत मौर्य, कृष्णपाल सिंह राजपूत मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में जिलाध्यक्ष अनूप करौसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस मौके पर रीना अधिकार, आरती सिंह, राजवीर अहिरवार, किशन चंद्र वर्मा, मनीष भंडारिया मौजूद रहे। अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष हरिदास के नेतृत्व में गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई।
चाइल्ड लाइन झांसी ने इलाइट चौराहे से रानी लक्ष्मीबाई पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। परमार्थ समाजसेवी संस्थान की राज्य समन्वयक शिवानी सिंह ने सरकार से कार्रवाई की मांग की। चाइल्ड लाइन के जिला संयोजक अमरदीप बमोनिया, सोनिया पस्तोर, विशाखा कुशवाहा, भारती यादव, आरती रायकवार, ललिता वर्मा, अभिनव आशीष मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अस्फान सिद्दकी, प्रतिपाल सिंह, अमित यादव, नवनीत मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को खुशीपुरा से कैंडल मार्च निकालकर गैंगरेप पीड़िता को श्रद्धाजंलि दी जाएगी।